facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

खाद्य बिजनेस बढ़ाएगी यूनिलीवर

Advertisement

यूनिलीवर अपने मुख्य स्तंभों जैसे मसालों, खाना पकाने की सामग्री और खाद्य समाधानों पर ध्यान केंद्रित कर भारतीय बाजार में वृद्धि की योजना बना रहा है।

Last Updated- October 24, 2024 | 10:38 PM IST
Unilever

यूनिलीवर के मुख्य कार्याधिकारी हेन शूमाकर ने भारतीय बाजार में अपने वित्तीय नतीजों की घोषणा के बाद विश्लेषकों को बताया कि कंपनी खाद्य कारोबार में अपने मुख्य स्तंभों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही है और भविष्य में इसे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

शूमाकर ने कहा, ‘हम अपने मुख्य स्तंभों, मसालों, खाना पकाने में सहायक सामग्री और खाद्य समाधानों पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। हम अपने भारतीय खाद्य व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।’हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) ने विश्लेषकों के साथ अपनी कॉन्फ्रेंस कॉल में कहा कि नीलसन (नीलसन आईक्यू) के आंकड़ों के अनुसार पिछले तीन महीनों में उसकी बाजार भागीदारी बढ़ रही है।

एचयूएल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी रोहित जावा ने निवेशकों को बताया, ‘हालांकि हमने कमी के चक्र के दौरान कुछ महत्त्वहीन हिस्सेदारी खो दी। लेकिन हमने मार्च 2021 से प्राप्त 200 आधार अंकों की अधिकांश हिस्सेदारी को बरकरार रखा और अब हम इसे और मजबूत करने की राह पर हैं। हमारी प्रतिस्पर्धी स्थिति में यह प्रगति हमारे पोर्टफोलियो के बेहतर प्रदर्शन के लिए हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है जो हमारे ब्रांड और वितरण प्रगति की ताकत पर आधारित है।’

हालांकि जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने शहरी वृद्धि में नरमी दर्ज की। लेकिन जावा का दावा है कि अन्य खंडों की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत की वृद्धि जारी है।

Advertisement
First Published - October 24, 2024 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement