facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q3 results: यूनियन बैंक के नतीजे बेहतर, मुनाफा ₹5,000 करोड़ के पार

Advertisement

दिसंबर तिमाही में मुनाफा 5,017 करोड़ रुपये पहुंचा, एनपीए घटे और कारोबार 22.40 लाख करोड़ रुपये रहा

Last Updated- January 14, 2026 | 3:30 PM IST
Union Bank Q3 Result

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने दिसंबर तिमाही में मुनाफे में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की है। सरकारी बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में 5,017 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया, जो पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 9 प्रतिशत ज्यादा है। एक साल पहले इसी तिमाही में बैंक का मुनाफा 4,603.63 करोड़ रुपये रहा था।

नेट इंटरेस्ट इनकम में मामूली बढ़त

तिमाही के दौरान बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 1 प्रतिशत बढ़कर 9,328 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल इसी अवधि में यह 9,241 करोड़ रुपये थी। दिसंबर तिमाही में यूनियन बैंक का कुल कारोबार सालाना आधार पर 5.04 प्रतिशत बढ़ा। इस दौरान बैंक का कर्ज (ग्रॉस एडवांस) 7.13 प्रतिशत बढ़ा, जबकि कुल जमा (डिपॉजिट) में 3.36 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 31 दिसंबर 2025 तक बैंक का कुल कारोबार 22.40 लाख करोड़ रुपये रहा।

एसेट क्वालिटी में सुधार

बैंक की एसेट क्वालिटी में साफ सुधार देखने को मिला। सकल एनपीए एक साल में 79 बेसिस पॉइंट घटकर 3.06 प्रतिशत पर आ गया। वहीं शुद्ध एनपीए 31 बेसिस पॉइंट घटकर 0.51 प्रतिशत रह गया। जमा के मोर्चे पर बैंक के ग्लोबल डिपॉजिट सालाना आधार पर 3.36 प्रतिशत बढ़े। 31 दिसंबर 2025 तक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का कुल जमा आधार 12.23 लाख करोड़ रुपये रहा।

शेयर का हाल

शेयर बाजार में दोपहर 2 बजे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 177.45 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - January 14, 2026 | 3:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement