facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

व्रत करने वालों के लिए Swiggy की अनोखी पहल, कंपनी ने लॉन्च किया ‘फास्टिंग मोड’ फीचर; उपवास के दौरान नहीं आएंगे नोटिफिकेशन

Advertisement

यह मोड साल भर अलग-अलग त्योहारों के दौरान उपलब्ध रहेगा, जिसमें लोग उपवास पर रहते हैं। इसके यूजर्स को नोटिफिकेशंस को बंद करने में अधिक आसानी होगी। 

Last Updated- March 10, 2025 | 5:07 PM IST
Swiggy

फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी ने सोमवार को एक अनोखे फीचर का ऐलान किया, जिसके तहत अब यूजर अगर उपवास पर रहेंगे तो उन्हें नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा। स्विगी ने इसे “फास्टिंग मोड” फीचर का नाम दिया है। यूजर्स अब उपवास के दौरान “फास्टिंग मोड” ऑन कर नोटिफिकेशंस को रोक सकते हैं। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि यह फीचर रमजान से लेकर नवरात्रि जैसे पर्व के दौरान यूजर्स की जरूरत को देखते हुए तैयार किया गया है।

कंपनी ने अपने बयान में कहा, “यूजर्स स्विगी ऐप से किसी भी समय फास्टिंग मोड को ऑन या ऑफ कर सकते हैं। एक बार सक्रिय होने पर, रमजान के दौरान उपवास करने वाले सभी यूजर्स के लिए सुहूर से शाम 4 बजे तक खाने की नोटिफिकेशंस रुक जाएंगी। उपवास के घंटों के बाद नोटिफिकेशंस अपने आप फिर से शुरू हो जाएंगी, और यूजर्स को इसे दोबारा चालू करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।”

यह मोड साल भर अलग-अलग त्योहारों के दौरान उपलब्ध रहेगा, जिसमें लोग उपवास पर रहते हैं। इसके यूजर्स को नोटिफिकेशंस को बंद करने में अधिक आसानी होगी।

सुपरफास्ट डिलीवरी की दुनिया में कंपनी ने बढ़ाया हाथ

इससे पहले स्विगी ने सुपर फास्ट डिलीवरी की दुनिया में भी अपना दबदबा बनाने की तैयारी का ऐलान किया था। कंपनी ने कहा था कि वह अपनी सप्लाई चेन सब्सिडियरी Scootsy में 1,000 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश करने जा रही है। इसका मकसद डिलीवरी को और तेज करना और ग्रॉसरी से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक के सामान को 10 मिनट या उससे भी कम समय में ग्राहकों तक पहुंचाना है।

गौरतलब है कि स्विगी इससे पहले भी दिसंबर 2024 में 1,600 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है, और अब यह नया निवेश एक या ज्यादा चरणों में किया जाना है। कंपनी ने तब कहा था यह व्यापार को और बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है।

बता दें कि स्विगी का वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के दौरान शुद्ध घाटा बढ़कर 799 करोड़ रुपये हो गया था। इसने एक साल पहले की अवधि में 574.4 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था। हालांकि, कंपनी का परिचालन से समेकित राजस्व सालाना आधार पर 31 प्रतिशत बढ़कर 3,993 करोड़ रुपये हो गया था, जबकि वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही में 3,049 करोड़ रुपये था। स्विगी की समेकित कुल आय भी वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही के दौरान 30.8 प्रतिशत बढ़कर 4,095.8 करोड़ रुपये हो गई, जबकि वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही में यह 3,130.9 करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - March 10, 2025 | 5:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement