facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

United Breweries Q1 Results: पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 16 फीसदी गिरकर 136.34 करोड़ रुपये पर

Advertisement

United Breweries ने बताया कि मुनाफे में गिरावट आपूर्ति संबंधी चुनौतियों, बिक्री में कमी और महंगाई के कारण हुई।

Last Updated- July 29, 2023 | 3:41 PM IST
united breweries

बीयर कंपनी यूनाइटेड ब्रेवरीज लिमिटेड (UBL) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 16.09 फीसदी गिरकर 136.34 प्रतिशत रह गया। कंपनी ने बताया कि मुनाफे में गिरावट आपूर्ति संबंधी चुनौतियों, बिक्री में कमी और महंगाई के कारण हुई।

बहुराष्ट्रीय डच कंपनी हैनिकेन एनवी के नियंत्रण वाली कंपनी का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 162.50 करोड़ रुपये था।

यूबीएल ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया कि परिचालन से उसकी आय समीक्षाधीन तिमाही में 5,243.01 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर रही।

ये भी पढ़ें : HT Media Q1 Result: कंपनी का शुद्ध घाटा पहली तिमाही में कम होकर 18.98 करोड़ रुपये पर

बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 5,196.08 करोड़ रुपये थी। यूबीएल का कुल व्यय पहली तिमाही में 1.69 प्रतिशत वृद्धि के साथ 5,072.96 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 4,988.37 करोड़ रुपये था।

जून तिमाही में कंपनी की कुल आय 5,253.43 करोड़ रुपये रही।

ये भी पढ़ें : IHCL Q1 results: टाटा ग्रुप की इस कंपनी का नेट प्रॉफिट 30.5 फीसदी बढ़कर 236 करोड़ रुपये हुआ

Advertisement
First Published - July 29, 2023 | 3:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement