facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

United Breweries ने तय किया टारगेट: हर तिमाही प्रीमियम बीयर बिक्री में 30% बढ़ोतरी का अनुमान

Advertisement

यूनाइटेड ब्रुअरीज ने हर तिमाही प्रीमियम बीयर बिक्री में 25-30% वृद्धि का लक्ष्य तय किया और बाजार विस्तार व क्षमता बढ़ाने की रणनीति अपनाई

Last Updated- September 05, 2025 | 10:15 PM IST
United Breweries
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

बेंगलूरु की बीयर ​बनाने वाली कंपनी यूनाइटेड ब्रुअरीज हर तिमाही अपनी प्रीमियम श्रेणी में 25 से 30 प्र​तिशत वृद्धि की उम्मीद कर रही है। कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अ​धिकारी (सीईओ) विवेक गुप्ता ने यह जानकारी दी है।

गुप्ता ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘प्रीमियमाइजेशन हमारी प्रमुख रणनीति है। जैसे-जैसे हम अपनी पेशकश और पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहे हैं, हम इस श्रेणी में खासा निवेश कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य हर तिमाही में प्रीमियम श्रेणी में 25 से 30 प्रतिशत की वृद्धि हासिल करना है। स्वाभाविक रूप से कभी-कभी चुनौतियां आ सकती हैं, जैसा कि इस तिमाही में हुआ जब लंबे समय तक चली भारी बारिश ने बीयर उद्योग को प्रभावित किया।’

हेनेकेन की सहायक कंपनी ने यह भी कहा कि हालांकि उसे बीयर उद्योग में सालाना 6 से 7 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है। लेकिन यूनाइटेड ब्रुअरीज हर साल दो अंकों की वॉल्यूम वृद्धि के साथ बाजार से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है। 

उन्होंने कहा, ‘इसमें मदद के लिए हम बाजार की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए क्षमता विस्तार कर रहे हैं।’

Advertisement
First Published - September 5, 2025 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement