facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Urban Ladder मार्च 2024 तक रिटेल स्टोर की संख्या बढ़ाकर दोगुनी करेगी

Advertisement
Last Updated- March 15, 2023 | 3:24 PM IST
Urban Ladder

गृह साज सज्जा की वस्तुओं एवं फर्नीचर की कंपनी अर्बन लैडर की योजना मार्च 2024 तक अपने स्टोर की संख्या बढ़ाकर दोगुनी करने की है। बुधवार को अपने 50वें स्टोर के खुलने के अवसर पर कंपनी ने यह बताया।

अर्बन लैडर ने हाल में एक स्टोर कोलकाता में खोला है। जून 2022 तक वह केवल 13 स्टोर का परिचालन कर रही थी लेकिन बीते नौ महीनों में उसने अपनी ऑफलाइन मौजूदगी तेजी से बढ़ाई है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘हम 2023 में अपने खुदरा स्टोर का विस्तार देश के 32 शहरों तक करना चाहते हैं। मार्च 2024 तक स्टोर की संख्या को दोगुनी करने का लक्ष्य है।’’ कंपनी की शुरुआत ऑनलाइन ब्रांड के तौर पर हुई थी और वह ई-वाणिज्य क्षेत्र में भी अपनी मौजूदगी को और मजबूत करना जारी रखेगी।

अर्बन लैडर के मुख्य व्यवसाय अधिकारी निशांत गुप्ता ने कहा कि विभिन्न महानगरों समेत अन्य बाजारों में अपने ग्राहकों तक पहुंचने के लिए कंपनी विस्तार योजना पर काम कर रही है।

अर्बन लैडर होम डेकोर सॉल्यूशंस में 40,000 से अधिक उत्पाद और 300 से अधिक ब्रांड हैं। यह कंपनी देश के 83 से ज्यादा शहरों में सेवाएं देती है।

Advertisement
First Published - March 15, 2023 | 3:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement