facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इप्का को यूएसएफडीए का झटका, शेयर लुढ़का

Advertisement

रतलाम की यह इकाई इप्का लैबोरेटरीज के एपीआई उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है

Last Updated- June 14, 2023 | 11:45 PM IST

अमेरिका के खाद्य और औष​धि प्रशासन (यूएसएफडीए) द्वारा हाल ही में किए गए निरीक्षण में मध्य प्रदेश के रतलाम में इप्का लैबोरेटरीज की एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (एपीआई) विनिर्माण इकाई के लिए 11 ऑब्जर्वेशन के साथ फॉर्म 483 जारी किया गया है। यह निरीक्षण 5 जून से 13 जून, 2023 तक किया गया था। इस निरीक्षण के बाद इप्का का शेयर बीएसई पर 2.57 प्रतिशत गिरकर 715.95 रुपये प्रति शेयर पर आ गया।

रतलाम की यह इकाई इप्का लैबोरेटरीज के एपीआई उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इप्का लैबोरेटरीज को पिछले कुछ साल के दौरान यूएसएफडीए द्वारा निर्धारित सीजीएमपी (करंट गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज) नियमों के अनुपालन के संबंध में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।

खबरों से पता चलता है कि एफडीए के चेतावनी पत्रों में विनियामकीय मानकों को पूरा करने में कंपनी की विफलता को उजागर किया गया। हाल ही में इप्का को 18 अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच सिलवासा के पिपरिया में अपनी फॉर्मुलेशंस विनिर्माण इकाई के निरीक्षण के बाद तीन ऑब्जर्वेशन प्राप्त हुए थे।

Advertisement
First Published - June 14, 2023 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement