facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UTI AMC Q2 Results: सितंबर तिमाही में मुनाफा 31 प्रतिशत बढ़कर 239 करोड़ रुपये

Advertisement

यूटीआई एएमसी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि सितंबर तिमाही में उसकी परिचालन आय 33 प्रतिशत बढ़कर 538 करोड़ रुपये हो गई।

Last Updated- October 26, 2024 | 8:19 AM IST
Q2 Results
Representative Image

यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी का शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 31 प्रतिशत बढ़कर 239 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 183 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

यूटीआई एएमसी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि सितंबर तिमाही में उसकी परिचालन आय 33 प्रतिशत बढ़कर 538 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 404 करोड़ रुपये थी।

सितंबर तिमाही में यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी का कुल परिसंपत्ति आधार 20.16 लाख करोड़ रुपये था। इसमें यूटीआई म्यूचुअल फंड का परिसंपत्ति आधार 3.42 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।

यूटीआई एएमसी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) इम्तयाजउर रहमान ने कहा कि भारतीय म्यूचुअल फंड उद्योग में उल्लेखनीय वृद्धि जारी है। औसत प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति 66.22 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जो देश भर में मजबूत निवेशक धारणा को दर्शाती है।

Advertisement
First Published - October 26, 2024 | 8:19 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement