facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Varun Beverages Q2 Results: दूसरी तिमाही में कंपनी को 25.4 फीसदी का हुआ मुनाफा

Advertisement

Varun Beverages का दूसरी (अप्रैल-जून) तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 25.4 फीसदी बढ़कर 1,005.42 करोड़ रुपये रहा है।

Last Updated- August 03, 2023 | 4:04 PM IST
varun beverages

Varun Beverages Q2 Results: पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनी वरुण बेवरेजेज का चालू साल की दूसरी (अप्रैल-जून) तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 25.4 फीसदी बढ़कर 1,005.42 करोड़ रुपये रहा है। राजस्व बढ़ने और मार्जिन में सुधार के चलते कंपनी का मुनाफा अच्छा रहा है।

कंपनी कैलेंडर ईयर फॉलो करती है

कंपनी कैलेंडर साल जनवरी-दिसंबर का अनुसरण करती है। कंपनी का पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में शुद्ध लाभ 802.01 करोड़ रुपये था। वरुण बेवरेजेज लिमिटेड (वीबीएल) ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय सालाना आधार पर 13.6 प्रतिशत बढ़कर 5,699.73 करोड़ रही। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 5,017.57 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा, ‘‘ दूसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 25.4 प्रतिशत बढ़कर 1,005.42 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 802 करोड़ था।’’ चालू साल की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 14.18 प्रतिशत बढ़कर 5,741.33 करोड़ रुपये रही।

बारिश के बावजूद कंपनी ने किया मजबूत प्रदर्शन

वीबीएल के चेयरमैन रवि जयपुरिया ने कहा कि पूरी तिमाही में असामान्य रूप बेमौसम बारिश होने के चलते भारत में नरम मांग के बावजूद कंपनी ने इस तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी का चालू साल की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 11.68 प्रतिशत बढ़कर 4,430 करोड़ रुपये रहा था।

ये भी पढ़ें : Carborundum Universal Q1 Results: 43 फीसदी बढ़ा मुनाफा, आय में 5 फीसदी की बढ़त

Advertisement
First Published - August 3, 2023 | 4:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement