facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

VC funding: वर्ष 2025 के पहले 2 महीने में 40 प्रतिशत बढ़ी वीसी फंडिंग

Advertisement

ग्लोबलडेटा की रिपोर्ट में खुलासा, वैश्विक रुझानों से आगे बढ़ रहा भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम

Last Updated- March 29, 2025 | 4:40 AM IST
India share of VC funding lowest in 5 years VC funding : वेंचर कैपिटल फंडिंग में भारत की हिस्सेदारी 5 साल में सबसे कम, सबसे ज्यादा जूझ रहे स्टार्टअप

भारत में साल 2025 में वेंचर कैपिटल (वीसी) फंडिंग की शुरुआत अच्छी रही है। जनवरी और फरवरी के दौरान निवेश मूल्य में पिछले साल की तुलना में करीब 40 प्रतिशत की उछाल आई है, जो वैश्विक रुझानों से काफी आगे है। ग्लोबलडेटा की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। इसी अवधि के दौरान सौदों की मात्रा में भी 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो देश के नवाचार से संचालित स्टार्टअप तंत्र में निवेशकों के बढ़ते भरोसे को रेखांकित करता है।

देश में वेंचर कैपिटल की गतिविधि में यह उछाल ऐसे समय में आई है, जब वैश्विक सौदों की मात्रा में पिछले साल की तुलना में लगभग नौ प्रतिशत की कमी आई है, जबकि वैश्विक फंडिंग के मूल्य में तुलनात्मक रूप से सामान्य 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई। रिपोर्ट के अनुसार भारत की इस मजबूती ने दुनिया भर के शीर्ष पांच वेंचर कैपिटल बाजारों में से एक बाजार के रूप में इसकी स्थिति को और मजबूत किया है। इसने साल 2025 की शुरुआत में कुल सौदों में करीब नौ प्रतिशत और वैश्विक फंडिंग के मूल्य में चार प्रतिशत से अधिक का योगदान किया है।

ग्लोबलडेटा के प्रमुख विश्लेषक ऑरोज्योति बोस ने कहा, ‘यह वृद्धि स्टार्टअप के फलते-फूलते पारिस्थितिकी तंत्र को दर्शाती है, जहां नवीन विचार तेजी से वेंचर कैपिटल फर्मों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मूल्य में यह बड़ा इजाफा न केवल निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है, बल्कि सौदे के औसत आकार में भी वृद्धि को दर्शाता है।’ यह रफ्तार जारी रहने की संभावना की वजह से भारत की स्टार्टअप अर्थव्यवस्था वैश्विक नवाचार केंद्र के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत कर रही है।

Advertisement
First Published - March 29, 2025 | 4:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement