facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vedanta प्रमुख अनिल अग्रवाल ने कहा, कर्ज चुकाने में कोई दिक्कत नहीं, नेट जीरो डेट वाली कंपनी बनना लक्ष्य

Advertisement
Last Updated- April 28, 2023 | 12:05 PM IST
vedanta demerger

माइनिंग सेक्टर के प्रमुख कारोबारी अनिल अग्रवाल ने कहा है कि उनके वेदांता ग्रुप (Vedanta group) के पास अपनी सभी देनदारियों को चुकाने के लिए पर्याप्त कैश फ्लो है। उन्होंने कहा कि समूह का लक्ष्य अगले 2-3 साल में ‘नेट जीरो डेट वाली कंपनी’ बनना है।

अग्रवाल ने कहा कि वेदांता की कर्ज चुकाने की क्षमता पर सवाल ‘बिल्कुल फालतू’ है, क्योंकि समूह अगले साल 30 अरब डॉलर की आय के साथ करीब नौ अरब डॉलर का मुनाफा कमायेगा। उन्होंने कहा कि यह राशि सभी देनदारियों को चुकाने के लिए पर्याप्त है।

ग्रुप की तरफ यह बयान दरअसल ऐसे समय में आया है, जब अदाणी ग्रुप (Adani Group) पर अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अत्यधिक कर्ज वाले भारतीय समूहों पर निगरानी बढ़ रही है।

वेदांता रिसोर्सेज के फाउंडर और चेयरमैन अग्रवाल ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘‘हमारे आकार के ग्रुप के लिए हमपर दुनिया में सबसे कम कर्ज है।’’

उन्होंने कहा कि कारोबार में अरबों डॉलर का निवेश करने के चलते यह कर्ज है। उन्होंने कहा, ‘‘कंपनी पर कुल कर्ज 13 अरब डॉलर का है और इस साल हमें सात अरब अमेरिकी डॉलर का लाभ हुआ है। अगले साल हमारी आय 30 अरब डॉलर और मुनाफा नौ अरब डॉलर होगा।’’

उन्होंने कहा कि देनदारियों को चुकाने के लिए नकदी प्रवाह जरूरत से अधिक है। उन्होंने कहा, ‘‘हम बहुत ही आरामदायक स्थिति में हैं। हमने कभी भी किसी भी भुगतान में चूक नहीं की है। हमारे पास हमेशा भुगतान करने की योजना रहती है।’’

वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड ने कहा कि उसने इस महीने में परिपक्व होने वाले अपने सभी ऋण और बॉन्ड का भुगतान कर दिया है, जिससे सकल ऋण में एक अरब डॉलर की कमी होगी।

Advertisement
First Published - April 28, 2023 | 12:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement