facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vedanta-Foxconn Project: 40 NM तकनीक को लेकर सरकार ने दी सफाई, कही ये बात

Advertisement
Last Updated- May 31, 2023 | 5:06 PM IST
Vedanta

वेदांता और फॉक्सकॉन के सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट को लेकर सरकार ने अपना रुख साफ कर दिया है। आईटी मिनिस्टर राजीव चंद्रशेखर ने सीएनबीसी टीवी 18 के साथ बातचीत में बताया कि नई विंडो 40 एनएम टेक्नोलॉजी में है और वेदांता फॉक्सकॉन ने 28 एनएम टेक्नोलॉजी के लिए अप्लाई किया था।

चंद्रशेखर ने कहा कि नई विंडो का मतलब ये नहीं है कि पुराने किसी भी प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। हालांकि, उन्होंने ये साफ किया कि अगर Vedanta-Foxconn 28 एनएम टेक्नोलॉजी से 40 एनएम टेक्नोलॉजी में आना चाहती है तो उसे इसके लिए नई विंडों में अपना आवेदन करना होगा।

आईटी मिनिस्टर ने रिपोर्ट खारिज करते हुए कहा कि सरकार ने ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया है जिसमें यह कहा गया हो कि वह वेदांता के 28 एनएम फैब प्रोजेक्ट से अपना पल्ला झाड़ रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, वेदांता और फॉक्सकॉन 28 एनएम की टेक्नोलॉजी के प्रोजेक्ट पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस बीच, सरकार ने कहा कि अगर वेदांता और फॉक्सकॉन या फिर कोई और कंपनी जो 40 एनएम टेक्नोलॉजी में आना चाहती है तो वह इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

बता दें कि विंडो क्लोज होने के कारण ऐसे कंसोर्टियम जिनके पास 40 एनएम की टेक्नोलॉजी थी, वो अपना आवेदन नहीं कर पाए थे। हालांकि, भारत की स्थिति अब सुधर रही है, साथ ही सप्लाई चेन भी मजबूत होती नजर आ रही है। ऐसे में कई कंपनियों की रुचि भारत में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग में बढ़ रही है।

विंडो खुलने को लेकर आईटी मंत्री ने कहा कि इसका गलत मतलब निकाला गया कि सरकार ने पिछली मंजूरियो को रद्द कर दिया है। जो कि गलत खबर है।

बता दें कि अब 40 एनएम तकनीक के लिए भी एप्लीकेशन मांगे गए हैं जिसमें कोई भी नई कंपनी या कंसोर्टियम या फिर पिछली विंडो में आवेदन देने वाला कंसोर्टियम भी शामिल हो सकते हैं।

Advertisement
First Published - May 31, 2023 | 5:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement