Vedanta Group ED Raids: केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) से जुड़े एक मामले की जांच के अंतर्गत वेदांता ग्रुप (Vedanta Group) के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया है। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
जानकारी के मुताबिक, माइनिंग और मेटल सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के खिलाफ यह कार्रवाई सोमवार को शुरू की गई। ED ने अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल द्वारा प्रमोटेड इस समूह के खिलाफ FEMA के तहत जांच शुरू की थी, जिसके बाद अलग-अलग जगहों पर तलाशी ली गई।
अधिकारियों ने बताया कि जांच विदेशी मुद्रा नियमों के संभावित उल्लंघन से संबंधित है। हालांकि, फिलहाल एजेंसी की ओर से मामले के बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। वेदांता ग्रुप की ओर से भी इस कार्रवाई को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
यह पढ़ें: JSW का बड़ा दांव! 30 GWh Li-ion सेल प्लांट पर $1.3 अरब का निवेश, EV मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार
फिलहाल ईडी की ओर से मामले की प्रकृति या कथित अनियमितताओं के बारे में कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि तलाशी के दौरान जुटाए गए दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं, वेदांता ग्रुप की ओर से भी इस कार्रवाई को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
ईडी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए वेदांता के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है और अधिकारियों द्वारा मांगी गई सभी जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी सभी लागू कानूनों और नियामकीय प्रावधानों के अनुपालन के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रवक्ता ने कहा, “मामला फिलहाल नियामकीय प्रक्रिया के तहत है, इसलिए इस चरण में हम इससे अधिक कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।”
वेदांता लिमिटेड धातुओं, महत्वपूर्ण खनिजों और प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख वैश्विक कंपनियों में शामिल है। कंपनी का कारोबार भारत के अलावा अफ्रीका, मध्य पूर्व और पूर्वी एशिया के कई देशों में फैला हुआ है। विभिन्न क्षेत्रों में संचालित इसकी इकाइयां खनन, धातु उत्पादन और प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े व्यवसायों में सक्रिय हैं।