facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vedanta group: थूथुकुडी इकाई के लिए अभिरुचि पत्र आमंत्रित, संयंत्र को दोबारा शुरू करने की कोशिश

Advertisement

विज्ञापन के अनुसार इच्छुक पक्ष थूथुकुडी और उसके आसपास करीब 4,000 लोगों को (कुशल और अकुशल दोनों को) रोजगार देने में सक्षम होने चाहिए।

Last Updated- June 12, 2023 | 9:46 PM IST
vedanta demerger

अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाली वेदांत की स्टरलाइट कॉपर ने सोमवार को तमिलनाडु में अपनी थूथुकुडी इकाई में संयंत्र की दोबारा शुरुआत की गतिविधियों के लिए अभिरुचि पत्र (ईओआई) आमंत्रित करने के लिए विज्ञापन जारी किया। संयंत्र पांच साल से भी अधिक समय पहले तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (TNPCB) के आदेश के बाद बंद हो गया था।

दोबारा शुरुआत करने के लिए यह अभिरुचि पत्र ऐसे समय में आया है, जब कंपनी इस मसले पर अब भी अंतिम फैसले का इंतजार कर रही है और अदालत ने इसे केवल रखरखाव का काम करने की अनुमति दी है।

कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि हमने जिला अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए संयंत्र में संभाल और रखरखाव की गतिविधियां शुरू की हैं, जैसा कि सर्वोच्च न्यायालय ने 4 मई, 2023 को आदेश दिया था। मामले की अंतिम सुनवाई अगस्त 2023 में होनी है।

विज्ञापन के अनुसार इच्छुक पक्ष थूथुकुडी और उसके आसपास करीब 4,000 लोगों को (कुशल और अकुशल दोनों को) रोजगार देने में सक्षम होने चाहिए। इस अभिरुचि पत्र के दायरे में अवसंरचना और भवन का सुरक्षा आकलन और जांच, मरम्मत और सुधार, प्रमाणन के लिए ओईएम या विशेषज्ञों के साथ संपर्क, संयंत्र और मशीनरी का प्रतिस्थापन तथा डिजाइन क्षमता प्राप्त करने के लिए संयंत्र और मशीनरी चालू करना शामिल है।

अधिकारी ने कहा कि हम यह भी मानते हैं कि पांच साल से अधिक समय तक बंद रहने के बाद स्टरलाइट कॉपर संयंत्र को बहाली के लिए महत्त्वपूर्ण प्रयासों की आवश्यकता है।

Advertisement
First Published - June 12, 2023 | 9:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement