facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vedanta ग्रुप जुटाएगा 2,500 करोड़ रुपये, शेयरों में आया 3 फीसदी से ज्यादा का उछाल  

Advertisement

Vedanta Group Fundraising: खनन सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांत ने वित्त वर्ष 2024 में तीन बार गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर के माध्यम से धन जुटाया।

Last Updated- April 04, 2024 | 4:18 PM IST
Vedanta Demerger

Vedanta Group Fundraising: अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) के स्वामित्व वाली वेदांत ग्रुप (Vedanta) ऋण प्रतिभूतियों (debt securities) के माध्यम से 2,500 करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी के बोर्ड ने आज यानी गुरुवार (4 अप्रैल) को हुई अपनी बैठक में रकम जुटाने की मंजूरी दी।

कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (non-convertible debentures) जारी करके धन जुटाया जाएगा। हालांकि अरबपति अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में इस बात का उल्लेख नहीं किया कि धन का उपयोग किस लिए किया जाएगा।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, खनन सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांत ने वित्त वर्ष 2024 में तीन बार गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर के माध्यम से धन जुटाया।

Also read: Byju’s के CEO बैजू रवींद्रन को एक और बड़ा झटका! एक साल में नेट वर्थ 17,545 करोड़ रुपये से घटकर हुई ‘जीरो’

Vedanta के शेयरों में आया 3.5 फीसदी का उछाल

ऋण प्रतिभूतियों के माध्यम से धन जुटाने की खबर सामने आने के बाद वेदांत के शेयरों को पंख लग गए। खबर लिखे जाते समय गुरुवार को इंट्रा-डे ट्रेड में BSE पर कंपनी के शेयर 3.57 फीसदी की तेजी के साथ 309.20 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Vedanta का एल्यूमीनियम प्रोडेक्शन 4 फीसदी बढ़ा

इससे पहले आज वेदांत लिमिटेड ने बताया कि वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में उसका कुल एल्यूमीनियम प्रोडेक्शन एक साल पहले की अवधि की तुलना में 4 फीसदी बढ़कर 5,98,000 टन हो गया। वेदांता ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि वित्त वर्ष 2023 की इसी तिमाही में कंपनी का एल्युमीनियम प्रोडक्शन 5,74,000 टन था।

Vedanta की फाइनैंशियल हेल्थ

बात करें कंपनी के फाइनैंशियल हेल्थ की तो वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 18.3 फीसदी कम होकर 2,013 करोड़ रुपये रहा गया है। कंपनी के मुताबिक अन्य आय कम होने और ज्यादा टैक्स लगने के कारण उसके नेट प्रॉफिट में गिरावट आई। कंपनी की नेट बिक्री 3.8 फीसदी बढ़कर 34,968 करोड़ रुपये हो गई। वेदांत का एबिटा पिछले साल के मुकाबले 22 फीसदी बढ़कर 8,677 करोड़ रुपये रही।

वेदांत ने पिछले साल कहा था कि उसने छह अलग-अलग इकाइयों में विभाजित होकर पुनर्गठन की योजना बनाई है। विश्लेषकों का कहना है कि इससे नकदी संकट से जूझ रहे समूह की ऋण संबंधी चिंताएं कम होने की संभावना नहीं है।

Advertisement
First Published - April 4, 2024 | 3:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement