facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vedanta ग्रुप का MCap चालू वित्त वर्ष में अब तक 2.2 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Advertisement

यह आंकड़ा समान अवधि में रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा समूह और टाटा समूह जैसी प्रमुख भारतीय कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में हुई वृद्धि से कहीं अधिक है।

Last Updated- June 20, 2024 | 8:07 PM IST
Vedanta

वेदांता लिमिटेड और हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड से मिलकर बने वेदांता समूह के निवेशकों की संपत्ति चालू वित्त वर्ष में अब तक खूब बढ़ी है। इस दौरान दोनों कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 2.2 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 28 मार्च से 20 जून के बीच वेदांता समूह के कुल बाजार पूंजीकरण में 2.2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह आंकड़ा समान अवधि में रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा समूह और टाटा समूह जैसी प्रमुख भारतीय कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में हुई वृद्धि से कहीं अधिक है।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, वेदांता लिमिटेड और हिंदुस्तान जिंक के शेयरों के भाव अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर से लगभग दोगुने हो गए हैं। इस दौरान अदाणी और महिंद्रा समूहों के बाजार पूंजीकरण में 1.4 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि देखी गई। इस अवधि में टाटा समूह का बाजार पूंजीकरण 60,600 करोड़ रुपये से अधिक बढ़ा जबकि दिग्गज रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार मूल्यांकन में 20,656.14 करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आ गई।

Also read: Ola Electric IPO: देश की पहली EV कंपनी लाएगी 7,250 करोड़ रुपये का आईपीओ, SEBI ने दी मंजूरी

वेदांता ने वित्त वर्ष 2023-24 में 30 प्रतिशत के एबिटा (ब्याज, कर एवं परिशोधन से पहले की आय) मार्जिन के साथ 1,41,793 करोड़ रुपये का अपना दूसरा सर्वाधिक राजस्व और 36,455 करोड़ रुपये का एबिटा अर्जित किया था। वेदांता समूह ने निकट भविष्य में 10 अरब डॉलर की एबिटा आय के लिए एक रणनीतिक खाका तैयार किया है जिसमें जिंक, एल्युमीनियम, तेल एवं गैस और बिजली कारोबार सहित 50 से अधिक वृद्धि परियोजनाओं का समय पर क्रियान्वयन शामिल है।

वेदांता समूह में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की हिस्सेदारी मार्च तिमाही के अंत में बढ़कर 8.77 प्रतिशत हो गई जबकि दिसंबर तिमाही में यह 7.74 प्रतिशत थी।

Advertisement
First Published - June 20, 2024 | 8:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement