facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vedanta ने किया ₹12,500 करोड़ का बड़ा निवेश, EV इंडस्ट्री के लिए मेटल प्रोडक्शन को मिलेगा बढ़ावा

Advertisement

एल्युमीनियम, जिंक, मूल्य वर्धित एलॉय, कॉपर, स्टील, निकेल और फेरोक्रोम के उत्पादन बढ़ाने पर जोर

Last Updated- September 08, 2025 | 10:33 PM IST
Vedanta Demerger

खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वेदांत ने सोमवार को कहा कि उसने भारत के इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) उद्योग की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए एल्युमीनियम, जिंक, मूल्य वर्धित एलॉय, कॉपर, स्टील, निकेल और फेरोक्रोम के उत्पादन को बढ़ाने के लिए 12,500 करोड़ रुपये (1.5 अरब डॉलर) से अधिक का निवेश किया है।

कंपनी के एक बयान के अनुसार, इन निवेशों में एल्युमीनियम स्मेल्टर में क्षमता विस्तार, एल्यूमीनियम मूल्य वर्धित उत्पादों को बढ़ावा देना, जिंक अलॉय संयंत्र स्थापित करना, जिंक उत्पादन के लिए रोस्टर स्थापित करना और फेरोक्रोम क्षमता को बढ़ाने जैसे कदम शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, कंपनी के एल्युमीनियम उत्पाद पोर्टफोलियो में पहियों, इंजन ब्लॉक और सिलिंडर हेड ऐप्लिकेशन के लिए प्राइमरी फाउंड्री अलॉय, बैटरी केसिंग, हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग (एचवीएसी) तंत्र और ईवी फ्रेम के लिए बिलेट्स शामिल हैं। कंपनी ने आगे कहा कि वेदांत के एल्युमीनियम का क्रैश-प्रतिरोधी अलॉय और ऊर्जा भंडारण समाधानों के लिए भी परीक्षण किया जा रहा है।

Advertisement
First Published - September 8, 2025 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement