facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vedanta News: वेदांता ने अपनी सब्सिडयरी कंपनी के गिरवी शेयर छुड़ाए, एक्शन में स्टॉक

Advertisement

प्रोमोटर कंपनी वेदांता ने 3.3% इक्विटी के बराबर 13.94 करोड़ गिरवी शेयर वापस हासिल कर लिए हैं। इसके बाद अब एक्सिस ट्रस्टी के पास हिंदुस्तान जिंक के केवल 4.34% शेयर ही गिरवी हैं

Last Updated- August 24, 2023 | 12:11 PM IST
Vedanta

आज यानी 24 अगस्त को बाजार खुलते ही वेदांता के शेयरों में तेजी देखने को मिली। कारण है Vedanta और हिंदुस्तान जिंक से जुड़ी बड़ी खबर। हिंदुस्तान जिंक ने एक्सचेंजों को जानकारी दी है कि कंपनी के गिरवी रखे शेयर एक्सिस ट्रस्टी से जारी हो गए हैं। प्रमोटर कंपनी वेदांता ने 3.3% इक्विटी के बराबर 13.94 करोड़ गिरवी शेयर वापस हासिल कर लिए हैं। इसके बाद अब एक्सिस ट्रस्टी के पास हिंदुस्तान जिंक के केवल 4.34% शेयर ही गिरवी हैं।

बता दें, हिंदुस्तान जिंक और इसकी प्रमोटर कंपनी वेदांता में गिरवी शेयरों को लेकर फैसिलिटी एग्रीमेंट की वजह से समय-समय पर बदलाव होते रहते हैं। इन दोनों कंपनियों ने सिटी, एक्सिस ट्रस्टी और अन्य के साथ खास तरह का फैसिलिटी एग्रीमेंट किया है।

ये भी पढ़ें- Vodafone Idea अगले महीने तक करीब 2,400 करोड़ रुपये का बकाया चुकाएगी

एग्रीमेंट के तहत गिरवी रखे गए शेयर

1 अगस्त भी कंपनी ने जानकारी देते हुए कहा था कि उसने सिटी के पास अपने गिरवी रखे शेयरों की संख्या को बढ़ाया है। ये डील फैसिलिटी एग्रीमेंट के तहत की गई थी। इस खास तरह के एग्रीमेंट के गारंटर कंपनी को तय गिरवी शेयरों को मेंटेन करना पड़ता है। इसकी के चलते कंपनी 22 मई 2023 को डिपॉजिटरी सिस्टम के जरिए हिंदुस्तान जिंक के कुछ शेयर एक्सिस ट्रस्टी के पास गिरवी रखे थे।

ये भी पढ़ें- Reliance Retail Ventures में 1 अरब डॉलर का निवेश करेगी कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी

हिंदुस्तान जिंक में वेदांता की हिस्सेदारी

हिंदुस्तान जिंक में Vedanta की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है। वेदांता के पास इस कंपनी में 64.92% की हिस्सेदारी है यानी कि 274.31 करोड़ रुपये के शेयर हैं। हालांकि, इसका एक बड़ा हिस्सा यानी लगभग 272 करोड़ शेयर (99.37%) हिस्सा गिरवी रखा है। अब 3.3 गिरवी शेयर के छुड़ाए जाने के बाद देखें तो हिंदुस्तान जिंक के अब 96.4% शेयर गिरवी रखे गए हैं।

Advertisement
First Published - August 24, 2023 | 10:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement