facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vedanta Q2 results: घाटे से मुनाफे में आई कंपनी, कमाया ₹4352 करोड़ प्रॉफिट; सोमवार को स्टॉक पर रखें नजर

Advertisement

कंपनी के ऑपरेशन से प्राप्त रेवेन्यू (टॉपलाइन) में 3.4% की गिरावट आई है और यह ₹37,634 करोड़ पर पहुंच गया है

Last Updated- November 08, 2024 | 3:50 PM IST
Vedanta

Vedanta Q2 results: माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता (Vedanta) ने शुक्रवार 8 नवंबर 2024 को अपने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (Q2FY25) में कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ बढ़कर ₹4,352 करोड़ हो गया है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में ₹1,783 करोड़ का घाटा दर्ज किया गया था।

कंपनी के ऑपरेशन से प्राप्त रेवेन्यू (टॉपलाइन) में 3.4% की गिरावट आई है और यह ₹37,634 करोड़ पर पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही (Q2FY24) में ₹38,945 करोड़ था।

ऑपरेशनल मोर्चे पर, EBITDA में सालाना आधार पर 14.4% की गिरावट आई है। सितंबर तिमाही में यह ₹9,828 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में ₹11,479 करोड़ था।

वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में वेदांता का EBITDA मार्जिन घटकर 26.1% पर आ गया है, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 29.5% था। इसके साथ ही, कंपनी ने इस तिमाही में ₹1,868 करोड़ का शुद्ध असाधारण लाभ दर्ज किया।

कुल टैक्स खर्च घटकर ₹2,030 करोड़ हो गया है, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही (Q2FY24) में ₹9,092 करोड़ था। टैक्स खर्च के घटने के चलते ही कंपनी मुनाफे में लौटी है।

बाजार में, दोपहर 3:30 बजे तक, वेदांता के शेयर 0.41% की गिरावट के साथ ₹456 प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे। इसके मुकाबले, बीएसई सेंसेक्स 0.16% गिरकर 79,413.32 के स्तर पर था।

Advertisement
First Published - November 8, 2024 | 3:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement