facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vedanta Q3 Results: लाभ 41 प्रतिशत लुढ़का

Advertisement

कमजोर उत्पादन और जिंस के दामों की वजह से सालाना आधार पर नजर आई गिरावट

Last Updated- January 27, 2023 | 11:36 PM IST
Vedanta

धातु और खनन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वेदांत ने 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त तिमाही (वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही) के दौरान समेकित शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 41 प्रतिशत की गिरावट दर्ज और यह लुढ़ककर 2,464 करोड़ रुपये रह गया। इसे कम उत्पादन और जिंस की कीमतों से नुकसान पहुंचा हैं।

तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा ब्लूमबर्ग के अनुमानों से चूक गया, जिसने इस तिमाही में शुद्ध लाभ 5,516 करोड़ रुपये आंका था। एक साल पहले कंपनी का शुद्ध लाभ 4,164 करोड़ रुपये था। कंपनी के परिणाम बताते हैं कि पिछली तिमाही (वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही) की तुलना में शुद्ध लाभ में 36.3 प्रतिशत इजाफा हुआ था।

कंपनी ने तीसरी तिमाही के अपनी हालिया परिचालनगत रिपोर्ट में संकेत दिया था कि एल्युमीनियम और इस्पात उत्पादन में सालाना आधार पर क्रमश: दो प्रतिशत और 13 प्रतिशत की गिरावट आई है। लौह अयस्क की बिक्री में एक साल पहले की तुलना में 18 प्रतिशत की गिरावट आई थी। इसकी रिपोर्ट में कहा गया कि तीसरी तिमाही में कंपनी का तेल और गैस का औसत दैनिक सकल परिचालित उत्पादन पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में नौ प्रतिशत कम हो गया।

यह भी पढ़ें: OYO को 2022-23 में कमाई 75.1 करोड़ डॉलर रहने की उम्मीद: रितेश अग्रवाल

कंपनी के समेकित राजस्व में तीसरी तिमाही के दौरान कम उत्पादन और धातु की बिक्री का असर नजर आया, जो 33,691 करोड़ रुपये पर स्थिर रहा। राजस्व इस तीमाही के लिए ब्लूमबर्ग के अनुमान से कुछ अधिक रहा। यह 33,680 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले कंपनी ने 33,697 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया था। इसके परिणाम से पता चलता है कि क्रमिक रूप से वेदांत का राजस्व सात प्रतिशत कम रहा। कंपनी ने प्रति शेयर 12.50 रुपये के चौथे अंतरिम लाभांश की घोषणा की है।

Advertisement
First Published - January 27, 2023 | 11:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement