facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vedanta Q4 results: मार्च तिमाही में नेट प्रॉफिट 27% गिरकर 2,273 करोड़ पर आया, रेवेन्यू भी घटा

Advertisement

Vedanta Q4 results: वेदांत ने रेगुलेटरी फाईलिंग में बताया कि वित्त वर्ष की 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसने 3,132 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था।

Last Updated- April 25, 2024 | 4:28 PM IST
Vedanta

Vedanta Q4 results: माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) ने गुरुवार को अपने जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजों का एलान कर दिया। कंपनी के नेट प्रॉफिट में जोरदार कमी आई है और यह मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 27 प्रतिशत घटकर 2,273 करोड़ रुपये रह गया।

वेदांत ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि वित्त वर्ष की 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसने 3,132 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था।

फाइलिंग के अनुसार, बीती तिमाही में दौरान वेदांता लिमिटेड का ऑपरेशंस से रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 6 प्रतिशत की गिरावट लेकर 34,937 करोड़ रुपये पर आ गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 37,225 करोड़ रुपये था।

इसके अलावा वेदांत की कंसॉलिडेटिड इनकम जनवरी-मार्च तिमाही में सालाना आधार पर घटकर 36,093 करोड़ रुपये पर आ गई, जो वित्त वर्ष 2022-23 की इसी तिमाही में 38,635 करोड़ रुपये थी।

बता दें कि वेदांत लिमिटेड वेदांत रिसोर्सेज (Vedanta Resources) की सब्सिडियरी कंपनी है, जो तेल और गैस, ज़िंक, लीड, चांदी, तांबा, आयरन ओर, स्टील और एल्यूमीनियम जैसे नेचुरल संसाधन का काम करती है। कंपनी का कारोबार भारत समेत साउथ अफ्रीका और नामीबिया में भी फैला है।

Advertisement
First Published - April 25, 2024 | 4:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement