facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वेदांत ने दर्ज किया अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन, अब एबिटा बढ़ाने और कर्ज कम करने पर जोर

Advertisement

वेदांत ने चौथी तिमाही में 9,352 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले साल की तुलना में 89 प्रतिशत ज्यादा है।

Last Updated- April 30, 2026 | 9:09 AM IST
Vedanta Demerger

धातु एवं खनन क्षेत्र की दिग्गज वेदांत ने बुधवार को एक्सचेंजों को सूचना दी कि कमोडिटी की मजबूत कीमतों, ज्यादा बिक्री और बेहतर लागत दक्षता की वजह से उसने चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2026 दोनों में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई दर्ज की है।

वेदांत ने चौथी तिमाही में 9,352 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले साल की तुलना में 89 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी ने 51,524 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया, जो पिछले साल के मुकाबले 29 फीसदी अधिक है और 18,447 करोड़ रुपये का एबिटा दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 59 फीसदी की वृद्धि है। यह कंपनी का अब तक का सबसे बेहतर तिमाही प्रदर्शन है।

कंपनी ने इस तिमाही के दौरान अपनी बैलेंस शीट को भी मजबूत बनाया। इससे उसका शुद्ध कर्ज-एबिटा अनुपात एक साल पहले के 1.22 गुना से घटकर 0.95 गुना पर आ गया जो पिछली 14 तिमाहियों में सबसे निचला स्तर है।

पूरे साल के दौरान वेदांत ने 25,096 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल के मुकाबले 22 फीसदी अधिक है। उसका राजस्व 1,74,075 करोड़ रुपये (15 प्रतिशत अधिक) और एबिटा 55,976 करोड़ रुपये (29 प्रतिशत ज्यादा) रहा। ये सभी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर हैं। कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 में करीब 72,000 करोड़ रुपये के एबिटा का लक्ष्य रखा है।

Advertisement
First Published - April 30, 2026 | 9:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement