facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vedanta ने कम किया 2 अरब डॉलर कर्ज

Advertisement
Last Updated- February 15, 2023 | 11:37 PM IST
vedanta demerger

वेदांत रिसोर्सेज ने बुधवार को कहा कि कंपनी ने बाजार की चिंताओं को दूर करने के लिए ऋण में काफी कमी की है। पिछले हफ्ते एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने सितंबर के बाद वित्तीय दायित्वों को पूरा करने की कंपनी की क्षमता को लेकर संदेह जताया।

अरबपति अनिल अग्रवाल के स्वामित्व वाली कंपनी ने कहा कि उसने पिछले 11 महीनों में अपने लक्ष्य से पहले शुद्ध ऋण में करीब 2 अरब डॉलर की कटौती की है। एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने 8 फरवरी को कहा कि कंपनी को सितंबर तक अपने कर्ज से जुड़े उत्तरदायित्वों को पूरा करना था लेकिन ज्यादा नकद पूंजी मूल रूप से फंड जुटाने की क्षमता और वेदांता लिमिटेड द्वारा हिंदुस्तान जिंक को अंतरराष्ट्रीय जिंक परिसंपत्तियों की प्रस्तावित बिक्री पर निर्भर होगी। वेदांता रिसोर्सेज ने बुधवार को कहा कि मजबूत घरेलू खपत से उसकी नकदी में तेजी आई है और उसकी सहयोगी कंपनियों द्वारा सेमीकंडक्टर, डिस्प्ले ग्लास, अक्षय उर्जा, ऑप्टिकल फाइबर और ट्रांसमिशन में निवेश से वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।

लंदन की इस कंपनी ने यह भी कहा कि वह वित्त वर्ष 2024 के लिए अपनी नकदी की जरूरतों को पूरा करने के लिए 50 फीसदी आंतरिक रूप से कवर करने की योजना बना रही है और बाकी की भरपाई दोबारा फंडिंग के माध्यम से की जाएगी।

वेदांत रिसोर्सेज का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत के अदाणी समूह को एक अमेरिकी शोध कंपनी की रिपोर्ट के चलते गिरावट से जूझना पड़ रहा है और जिसने अपने बाजार मूल्य से 120 अरब डॉलर गंवा दिए हैं।

जिंक, सिल्वर और एल्युमीनियम और कच्चे तेल निकालने के काम से जुड़ी कंपनी, वेदांता लिमिटेड के मुनाफे में जनवरी महीने में तीसरी तिमाही में 41 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। एसऐंडपी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर आने वाले हफ्तों में दो अरब डॉलर जुटाने और परिसंपत्तियों की बिक्री में प्रगति नहीं दिखती है तब वेदांता रिसोर्सेज से जुड़ी उसकी रेटिंग पर तत्काल दबाव पड़ेगा।

Advertisement
First Published - February 15, 2023 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement