facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कर्ज चुकाने के लिए ब्रांड मॉनेटाइज़ेशन और रिफाइनैंसिंग का सहारा ले सकती है Vedanta Resources

Advertisement

वेदांत समूह का लक्ष्य वित्त वर्ष 2023-2024 में कर्ज को और कम करते हुए पूरी तरह खत्म कर देना है।

Last Updated- June 19, 2023 | 9:55 AM IST
vedanta demerger

वेदांत रिसोर्सेज (Vedanta Resources) तय सीमा पर कर्ज चुकाने के लिए काफी हद तक ब्रांड मॉनेटाइज़ेशन, रिफाइनैंसिंग और जनरल रिजर्व के ट्रांसफर पर निर्भर है।

कंपनी की वित्त वर्ष 2023-24 में होने वाला कुल ऋण चुकौती लगभग 4.2 अरब डॉलर है। इसमें से कंपनी पहली तिमाही में ही 2 अरब डॉलर का भुगतान कर चुकी है। वहीं, बाकी बचे 2.2 अरब डॉलर में 1.3 अरब डॉलर का कुल कर्ज, इंटरेस्ट और इंटर-कंपनी लोन है।

कंपनी ने जनवरी 2024 तक 1.3 अरब डॉलर के बॉन्ड का भुगतान करना है। पुनर्भुगतान की आवश्यकता को पूरा करने में मदद करने के लिए भारतीय सूचीबद्ध इकाई वेदांता लिमिटेड से रॉयल्टी का प्रतिशत इस वर्ष से 2 प्रतिशत से बढ़कर 3 प्रतिशत हो गया है।

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, विभिन्न विकल्पों में से कंपनी संपूर्ण ओकट्री बकेट को रिफाइनेंस करने और ब्रांड मॉनेटाइज़ेशन पर विचार कर रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक़, हिंदुस्तान जिंक और वेदांता लिमिटेड जनरल रिजर्व को बरकरार रखी गई आय में स्थानांतरित करने के लिए उधारदाताओं के साथ चर्चा कर रहे हैं, जिससे अतिरिक्त लाभांश क्षमता पैदा होगी।

इससे पहले पिछले सप्ताह वेदांत समूह की मूल कंपनी वेदांत रिसोर्सेज ने 1.4 अरब डॉलर के बॉन्ड की रकम चुकाने की घोषणा की थी। मई और जून में देय इन बॉन्डों का भुगतान करने से कंपनी का सकल कर्ज घटकर 6.4 अरब डॉलर रह गया।

लंदन की वेदांत रिसोर्सेज (Vedanta Resources) ने कहा कि मार्च 2022 में कर्ज कम करने के लक्ष्य की घोषणा के बाद से उसने सकल कर्ज में 3.3 अरब डॉलर की कमी की है। वेदांत समूह का लक्ष्य वित्त वर्ष 2023-2024 में कर्ज को और कम करते हुए पूरी तरह खत्म कर देना है।

Advertisement
First Published - June 19, 2023 | 9:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement