facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ग्रोथ को और बढ़ाने के लिए तेजी में Vedanta, रेवेन्यू में 6 अरब डॉलर की बढ़ोतरी की उम्मीद

Advertisement

इस मामले में वेदांता लिमिटेड के वाइस चेयरमैन नवीन अग्रवाल ने निवेशकों के साथ चर्चा में कहा, ‘‘हम अपने सभी साइट्स पर अतिरिक्त मूल्य बनाने के लिए लगातार विकल्प तलाशते रहते हैं।

Last Updated- March 23, 2024 | 1:59 PM IST
Vedanta

माइनिंग सेक्टर की कंपनी वेदांता लिमिटेड ने अपना कारोबार बढ़ाने और राजस्व बढ़ाने के लिए अपने कई प्रोजेक्ट्स को बढ़ाने की तैयारी की है। कंपनी अपने 50 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स को बढ़ाने की तैयारी मे हैं।

कंपनी ने उम्मीद की है कि इन प्रोजेक्ट्स को बढ़ाने से कंपनी के इंक्रीमेंटल रेवेन्यू में करीब 6 अरब डॉलर तक की बढ़त हो सकती है। वहीं कंपनी के अनुमान के हिसाब से इसका एनुअल एबिटा में ढ़ाई से तीन अरब डॉलर की वृद्धि होने का अनुमान है।

इस ग्रोथ इनिशिएटिव के लिए कंपनी ने तीन कैटेगरी ‘डिस्कवरी’ स्टेज, ‘कॉन्सेप्ट’ स्टेज और ‘एग्जीक्यूशन’ स्टेज में बांटा है। वेदांता के सभी सेगमेंट्स – एल्युमीनियम, जिंक, बेस मेटल, स्टील, तांबा और बिजली में फैला हुआ है।

ये भी पढ़ें- विस्तार पर ध्यान दे रही IndiGo, फ्लीट में हर हफ्ते एक से ज्यादा विमान जोड़ने का प्लान

इस मामले में वेदांता लिमिटेड के वाइस चेयरमैन नवीन अग्रवाल ने निवेशकों के साथ चर्चा में कहा, ‘‘हम अपने सभी साइट्स पर अतिरिक्त मूल्य बनाने के लिए लगातार विकल्प तलाशते रहते हैं। अभी हमारे पास अपने सभी बिजनेस में एग्जीक्यूशन मोड में कई हाई इंपैक्ट प्रोजेक्ट्स हैं। ये हमारे एबिटा को सालाना 7.5 अरब डॉलर के तय लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद करेंगी।’’

वेदांता को 31 मार्च को समाप्त होने वाले मौजूदा वित्त वर्ष में 17.5 अरब डॉलर के रेवेन्यू पर पांच अरब डॉलर के ग्रुप एबिटा (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की कमाई) की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - March 23, 2024 | 1:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement