facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vedanta पर आई बड़ी खबर, अपने अलग-अलग बिजनेस वर्टिकल की लिस्टिंग करेगी कंपनी !

Advertisement

कंपनी अपने अलग अलग कारोबारों की अलग अलग लिस्टिंग पर विचार कर रही है। सलाहकारों से विचार-विमर्श के बाद फैसला लिया जा सकता है।

Last Updated- August 25, 2023 | 2:09 PM IST
Vedanta

वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने शेयर होल्डर्स को भेजे एक संदेश में जानकारी दी है कि अब कंपनी अपने अलग अलग कारोबारों की अलग अलग लिस्टिंग पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि वो इस मामले में सलाहकारों से विचार-विमर्श के बाद अपने सभी कारोबार या कुछ कारोबारों की अलग लिस्टिंग करेगी।

क्या बोले अनिल अग्रवाल

शेयर होल्डर्स को भेजे गए एक वीडियो मैसेज में कंपनी के चेयरमैन ने कहा, “अलग अलग कारोबार की लिस्टिंग का मतलब है कि आपके पास अगर वेदांता का एक शेयर है तो आगे आपको कई अन्य कंपनियों के शेयर मिल सकेंगे।”

उन्होंने ये भी कहा कि निवेशकों के पास अलग अलग क्षेत्रों में निवेश के भी अवसर मौजूद रहेंगे। साथ ही कुछ विदेशी कंपनियां जो किसी खास क्षेत्र में निवेश करना चाहती हैं, अलग लिस्टिंग करने से उनके लिए निवेश के मौके खुलेंगे।

ये खबर आने के बाद से आज यानी शुक्रवार को कंपनी के शेयर में 1 फीसदी की गिरावट देखी गई। शेयर गिरकर 235 रुपये के भाव पर आ गया है। कंपनी के शेयर के परफॉर्मेंस की बात करें तो, एक महीने में 15 फीसदी, तीन महीने में शेयर 20 फीसदी और एक साल में शेयर 11 फीसदी गिरा है।

ये भी पढ़ें- SEBI के 14 अगस्त के आदेश के खिलाफ राहत की अपील लेकर SAT पहुंचे पुनित गोयनका

24 अगस्त को आई थी Vedanta और हिंदुस्तान जिंक से जुड़ी बड़ी खबर

24 अगस्त को हिंदुस्तान जिंक ने एक्सचेंजों को जानकारी दी कि कंपनी के गिरवी रखे शेयर एक्सिस ट्रस्टी से जारी हो गए हैं। प्रमोटर कंपनी वेदांता ने 3.3% इक्विटी के बराबर 13.94 करोड़ गिरवी शेयर वापस हासिल कर लिए हैं। इसके बाद अब एक्सिस ट्रस्टी के पास हिंदुस्तान जिंक के केवल 4.34% शेयर ही गिरवी हैं।

बता दें, हिंदुस्तान जिंक और इसकी प्रमोटर कंपनी वेदांता में गिरवी शेयरों को लेकर फैसिलिटी एग्रीमेंट की वजह से समय-समय पर बदलाव होते रहते हैं। इन दोनों कंपनियों ने सिटी, एक्सिस ट्रस्टी और अन्य के साथ खास तरह का फैसिलिटी एग्रीमेंट किया है।

ये भी पढ़ें- Vedanta News: वेदांता ने अपनी सब्सिडयरी कंपनी के गिरवी शेयर छुड़ाए

हिंदुस्तान जिंक में वेदांता की हिस्सेदारी

हिंदुस्तान जिंक में Vedanta की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है। वेदांता के पास इस कंपनी में 64.92% की हिस्सेदारी है यानी कि 274.31 करोड़ रुपये के शेयर हैं। हालांकि, इसका एक बड़ा हिस्सा यानी लगभग 272 करोड़ शेयर (99.37%) हिस्सा गिरवी रखा है। अब 3.3 गिरवी शेयर के छुड़ाए जाने के बाद देखें तो हिंदुस्तान जिंक के अब 96.4% शेयर गिरवी रखे गए हैं।

Advertisement
First Published - August 25, 2023 | 1:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement