facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राजस्थान बनेगा ‘मिनरल हब’, Vedanta करेगी ₹1 लाख करोड़ का निवेश

Advertisement

राजस्थान में तेल, गैस और खनिजों के प्रचुर भंडार हैं, जो इसे भारत की अर्थव्यवस्था को और भी ऊंचाइयों पर ले जाने की क्षमता प्रदान करते हैं

Last Updated- December 10, 2025 | 8:47 PM IST
Vedanta Demerger

अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाली वेदांता लिमिटेड अपने सभी कारोबारी सेगमेंट्स में उत्पादन को दोगुना करने के लिए राजस्थान में 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने बुधवार को यह घोषणा की।

उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य

वेदांता के बयान के मुताबिक, अग्रवाल ने ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ के अवसर पर कहा कि ग्रुप 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश के माध्यम से जस्ता, सीसा, चांदी, तेल एवं गैस तथा नवीकरणीय ऊर्जा में अपना उत्पादन दोगुना करेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में तेल, गैस और खनिजों के प्रचुर भंडार हैं, जो इसे भारत की अर्थव्यवस्था को और भी ऊंचाइयों पर ले जाने की क्षमता प्रदान करते हैं।

Also Read: इंडिगो ने तीन महानगर हवाई अड्डों पर लगभग 220 उड़ानें रद्द कीं, मुआवजे के मुद्दे पर चुप्पी

जिंक पार्क और फॉस्फेट प्लांट पर फोकस

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन ने कहा, “जिस प्रकार पंजाब देश को भोजन उपलब्ध कराता है, उसी प्रकार राजस्थान में आने वाले वर्षों में दुनिया को खनिज और प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध कराने की क्षमता है।” कंपनी राज्य में एक जिंक पार्क की स्थापना के माध्यम से छोटे और मध्यम आकार के जस्ता उत्पादन उद्योगों को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। इसके अलावा वेदांता राजस्थान में उत्तर भारत का पहला फॉस्फेट उर्वरक प्लांट भी लगा रही है।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - December 10, 2025 | 8:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement