facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बॉन्ड, हिस्सेदारी बिक्री से करीब 1 अरब डॉलर रकम जुटाएगी वेदांत

Advertisement
Last Updated- April 11, 2023 | 9:44 PM IST
vedanta demerger

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में सूचीबद्ध कंपनी वेदांत बॉन्ड जारी कर और प्रवर्तकों की 5 फीसदी तक हिस्सेदारी की बिक्री के जरिये करीब 1 अरब डॉलर जुटाने की योजना बना रही है। बैंकिंग सूत्रों ने यह जानकारी दी।

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि निजी नियोजन के आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (NCD) जारी करने पर विचार करने के लिए 13 अप्रैल को निदेशकों की बैठक होगी। वित्त वर्ष 2023 के लिए रिकॉर्ड 37,700 करोड़ रुपये के लाभांश की घोषणा करने वाली कंपनी ने यह नहीं बताया है कि एनसीडी के जरिये कितनी रकम जुटाई जाएगी।

बैंकिंग सूत्रों ने कहा कि वेदांत रिसोर्सेज भी कंपनी में अपनी करीब 5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए निवेशकों से बातचीत कर रही है। वेदांत में उसकी करीब 70 फीसदी हिस्सेदारी है।

वेदांत ने इस बाबत जानकारी के लिए भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं दिया।

वेदांत समूह अपनी विदेश इकाई जिंक इंटरनैशनल के खाते में अतिरिक्त 1 अरब डॉलर जुटाने के लिए फैरालॉन कैपिटल से बातचीत कर रही है। बैंकिंग सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी। वेदांत रिसोर्सेस ने अपनी भारतीय इकाई वेदांत से इस ऋण पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से निगमित गारंटी मांगी है।

इस बारे में एक बैंकर ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘समूह ऋण चुकाने के लिए कई विकल्पों पर विचार कर रही है। समूह ने वित्र वर्ष 2023 में 2 अरब डॉलर ऋण चुकता भी कर दिया है। 90 करोड़ डॉलर रकम का भुगतान मार्च अंत तक होना है। समूह इसका भुगतान भी कर देगा।’

क्रिसिल के अनुसार वेदांत रिसोर्सेस को वित्त वर्ष 2024 और 2025 प्रत्येक में करीब 3 अरब डॉलर ऋण का भुगतान करना है। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि कंपनी इस ऋण का भुगतान करने के लिए रकम का बंदोबस्त करने में जुटी है ऋणदाताओं से बातचीत कर रही है।

अनिल अग्रवाल प्रवर्तित समूह की होल्डिंग कंपनी वेदांत रिसोर्सेज की दुनिया भर में धातु एवं खनन परियोजनाओं में हिस्सेदारी है। इसका मुख्य कारोबार भारत में है और वेदांत भारत में इसकी परिसंपत्तियों की होल्डिंग कंपनी है। मूल कंपनी को बकाया ऋणों पर 5,500 करोड़ रुपये ब्याज चुकाना पड़ रहा है। वीआरएल पर 28 फरवरी 2023 तक अनुमानित 7.4 अरब डॉलर कर्ज था।

Advertisement
First Published - April 11, 2023 | 9:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement