facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ओडिशा में 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी वेदांत

Advertisement

60 लाख टन प्रति वर्ष रिफाइनरी और 30 लाख टन प्रति वर्ष एल्युमीनियम संयंत्र से दो लाख नौकरियों का सृजन; ओडिशा को 2030 तक 500 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में मदद

Last Updated- October 18, 2024 | 11:45 PM IST
Vedanta Demerger

धातु और खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वेदांत ओडिशा में एल्युमिना रिफाइनरी और एल्युमीनियम संयंत्र स्थापित करने के लिए एक लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी। वेदांता ने शुक्रवार को यह घोषणा की। अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाले समूह ने पहले ही राज्य में विभिन्न परिसंपत्तियों में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है।

वेदांत ने एक बयान में कहा कि नया निवेश 60 लाख टन प्रति वर्ष एल्युमिना रिफाइनरी और 30 लाख टन प्रति वर्ष हरित एल्युमीनियम संयंत्र स्थापित करने में किया जाएगा। इससे राज्य में दो लाख नौकरियां पैदा होंगी और ओडिशा को 2030 तक 500 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के अपने लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।

वेदांत के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने मुंबई में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुलाकात की। माझी जनवरी, 2025 में ओडिशा में होने वाले निवेशक सम्मेलन से पहले शनिवार को होने वाले ‘रोड शो’ के लिए मुंबई में हैं। नई निवेश प्रतिबद्धता पर टिप्पणी करते हुए अग्रवाल ने कहा कि ओडिशा ने हमेशा वेदांत की वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने राज्य में बड़े पैमाने पर औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता दोहरायी।

बयान में कहा गया है कि नए निवेश से स्मेल्टिंग और कास्टिंग जैसे उद्योगों के लिए ‘विशाल औद्योगिक परिसर’ का निर्माण होगा। साथ ही वाहन, बिजली, निर्माण और रेलवे क्षेत्रों सहित एल्युमीनियम के कई उपयोग हैं। बयान के अनुसार, भविष्य में एल्युमीनियम की मांग 2030 तक दोगुनी होने की संभावना है।

वेदांत ने कहा कि उनका मानना ​​है कि रायगढ़ ओडिशा का सबसे विकसित क्षेत्र होगा, जो नए झारसुगुड़ा की तरह होगा। इसके अलावा, कंपनी ओडिशा सरकार के साथ मिलकर राज्य में शिक्षा केंद्र, अस्पताल, कौशल विकास केंद्र और ‘प्ले स्कूल’ भी खोलेगी।

माना जा रहा है कि मुंबई की यात्रा के दौरान माझी ने जेएसडब्ल्यू समूह के चेयरमैन सज्जन जिंदल और गोदरेज इंडस्ट्रीज के नादिर गोदरेज से द्विपक्षीय मुलाकात की।

Advertisement
First Published - October 18, 2024 | 11:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement