facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vedanta: विभिन्न कारोबार का अलग लिस्टेड कंपनी में विभाजन चालू वित्त वर्ष के अंत तक संभव

Advertisement

वेदांता ने ऋणदाताओं से मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) के समक्ष अपनी विभाजन योजना के लिए आवेदन दायर किया है।

Last Updated- September 11, 2024 | 7:10 PM IST
vedanta demerger

प्रमुख खनन समूह वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) के एल्युमीनियम सहित प्रमुख व्यवसायों का अलग-अलग सूचीबद्ध कंपनियों में विभाजन चालू वित्त वर्ष (2024-25) के अंत तक होने की संभावना है।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि वेदांता लिमिटेड ने ऋणदाताओं से मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) के समक्ष अपनी विभाजन योजना के लिए आवेदन दायर किया है।

विभाजन के संभावित समय के बारे में पूछने पर वेदांता के एल्युमीनियम कारोबार के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) जॉन स्लैवेन ने कहा, “यह हमारे नियंत्रण में नहीं है। यह एनसीएलटी प्रक्रिया है। वे आमतौर पर, मुझे नहीं पता, उस प्रक्रिया को चलाने में चार से छह महीने का समय लेते हैं। इसलिए चालू वित्त वर्ष के अंत तक मुझे लगता है कि यह हो रहा है।”

स्लैवेन विद्युत क्षेत्र के लिए वेदांता एल्युमीनियम के दो नए उत्पादों को पेश करने के मौके पर बोल रहे थे। विभाजन के बारे में उन्होंने कहा, “यह लगभग अंतिम चरण में है… इसलिए इस प्रक्रिया में लंबा समय लगा… इसलिए हमने अब एनसीएलटी के पास आवेदन दायर किया है। एनसीएलटी में अब प्रक्रिया चल रही है।”

Advertisement
First Published - September 11, 2024 | 7:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement