facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Vedanta का QIP हुआ लॉन्च, 8000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना, शेयरों में दिखा एक्शन

Advertisement

Vedanta क्यूआईपी से जुटाए गए रुपयों का इस्तेमाल अपने कर्ज कम करने और कैपिटल एक्सपेंडिचर जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी।

Last Updated- July 16, 2024 | 10:29 AM IST
Vedanta
Representative Image

दिग्गज माइनिंग कंपनी वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) ने अपना योग्य संस्थागत प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च किया। कंपनी ने इसकी जानकारी एक एक्सचेंज फाइलिंग में दी।
इसके फंडराइजिंग समिति ने ₹461.26 प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया है। क्यूआईपी के माध्यम से कंपनी ₹6,000 करोड़ जुटाना चाहती है। वहीं ओवर-सब्सक्रिप्शन की स्थिति में अतिरिक्त ₹2,000 करोड़ जुटाने का विकल्प है।

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई लाइफ और व्हाइटओक उन संस्थानों में शामिल हैं जिन्होंने इसमें बोली लगाई है। कंपनी क्यूआईपी से जुटाए गए रुपयों का इस्तेमाल अपने कर्ज कम करने और कैपिटल एक्सपेंडिचर जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी।

बता दें कि इस साल मई की शुरुआत में कंपनी ने कर्ज कम करने के लिए 8,500 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना की घोषणा की थी। इस साल जून में इसे शेयरधारकों की मंजूरी भी मिल गई।

QIP: फंड जुटाने का प्रभावी तरीका
क्यूआईपी का उपयोग पब्लिकली कारोबार करने वाली कंपनियों द्वारा म्यूचुअल फंड, वेंचर कैपिटल फंड, बीमा कंपनियों और विदेशी संस्थागत निवेशकों के एक चुनिंदा समूह को शेयर या कनवर्टिबल सिक्योरिटीज जारी करके फंड जुटाने के लिए किया जाता है।

वेदांता की योजना
वेदांता इस समय कई विकास परियोजनाओं पर काम कर रहा है और आने वाले समय में करीब $8 बिलियन खर्च करने की योजना बना रहा है। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, कंपनी का इस वित्तीय वर्ष के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर का लक्ष्य $1.9 बिलियन है, जो कि पिछले साल के $1.4 बिलियन खर्च से एक तिहाई ज्यादा है।
मार्च के अंत तक, वेदांता पर कुल ₹56,338 करोड़ का शुद्ध कर्ज और 71,759 करोड़ रुपये का सकल कर्ज था।

शेयरों में एक्शन
खबर लिखे जाते समय, वेदांता का शेयर 0.50 बढ़त के साथ 461.75 पर कारोबार करता दिखा। वहीं, सोमवार को कंपनी का शेयर 2.72 फीसदी की तेजी के साथ 461.95 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 62.74% की वृद्धि हुई है।

Advertisement
First Published - July 16, 2024 | 10:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement