facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Veer health Care: वीरहेल्थ केयर को दो-तीन साल में 100 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने की उम्मीद

Advertisement

बयान में कहा गया, कंपनी ने 50,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 41.50 लाख रुपये) मूल्य का निर्यात ठेका पूरा कर दिया है।

Last Updated- July 15, 2024 | 11:27 AM IST
Veer Health Care
Veer health Care

वीरहेल्थ केयर को अगले दो से तीन साल में 100 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने की उम्मीद है। कंपनी ने एक बयान में यह बात कही। बयान में कहा गया, कंपनी ने 50,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 41.50 लाख रुपये) मूल्य का निर्यात ठेका पूरा कर दिया है। इसके अलावा 197,793 अमेरिकी डॉलर (करीब 165 लाख रुपये) मूल्य का एक और निर्यात ठेका जुलाई के अंत तक पूरा कर दिया जाएगा।

कंपनी बयान के अनुसार, कंपनी को शीर्ष अमेरिकी संस्थागत आपूर्तिकर्ता से 106,673 अमेरिकी डॉलर (करीब 89 लाख रुपये) का अतिरिक्त निर्यात ठेका भी मिला है। समझौते की शर्तों के तहत ठेका तीन महीने के भीतर पूरा किया जाएगा।

इसके अलावा, उसने कहा कि उसे उसी शीर्ष अमेरिकी संस्थागत आपूर्तिकर्ता से मासिक रूप से दोबारा ठेका मिलने की उम्मीद है। कंपनी साथ ही गुजरात के वापी में अपने मौजूदा संयंत्र का नवीनीकरण कर रही है, ताकि एक बड़ा संयंत्र स्थापित किया जा सके जो अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएस एफडीए) तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुरूप होगा।

कंपनी ने 33 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के साथ फरवरी 2024 में अपनी विस्तार योजनाओं की घोषणा की थी। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी ने कुल 14.61 करोड़ रुपये का राजस्व और 1.28 करोड़ रुपये का कर-पूर्व लाभ हासिल किया था। वीरहेल्थ केयर के प्रबंध निदेशक भाविन शाह ने कहा, ‘‘ अमेरिका के एक शीर्ष संस्थागत आपूर्तिकर्ता से यह अतिरिक्त निर्यात ठेका हमारे उत्पादों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता का प्रमाण है। यह हमारे अंतरराष्ट्रीय भागीदारों का हमारी क्षमताओं पर विश्वास दर्शाता है।’’

वीरहेल्थ केयर लिमिटेड (बीएसई–511523) आयुर्वेदिक दवाओं, ‘ओरल केयर’ उत्पादों और व्यक्तिगत देखभाल उत्पादों के विनिर्माण तथा आपूर्ति के कारोबार में शामिल है।

Advertisement
First Published - July 15, 2024 | 11:27 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement