facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Venezuela oil imports: रिलायंस को अमेरिका से मिली मंजूरी, जल्द शुरू करेगी वेनेजुएला से तेल आयात

Advertisement

ONGC विदेश लिमिटेड ने भी वेनेज़ुएला से कच्चा तेल आयात करने के लिए छूट के लिए अप्लाई किया है।

Last Updated- July 24, 2024 | 7:30 PM IST
Reliance acquires Karkinos Healthcare for Rs 375 crore Reliance ने 375 करोड़ रुपये में कर्किनोस हेल्थकेयर का अधिग्रहण किया

भारत की सबसे बड़ी निजी तेल रिफाइनरी कंपनी रिलायंस को अमेरिका से मंजूरी मिल गई है कि वह वेंजुएला से तेल खरीद सकती है। पहले अमेरिका ने वेंजुएला पर प्रतिबंध लगा रखा था।

सूत्रों के मुताबिक, रिलायंस जल्द ही वेंजुएला से तेल खरीदना शुरू कर देगी। पिछली बार जब वेंजुएला पर से प्रतिबंध हटा था, तब भारत ने वेंजुएला से जो भी तेल खरीदा था, उसमें से लगभग 90% हिस्सा रिलायंस का था।

पिछले साल अमेरिका ने वेनेजुएला के सोने और तेल उद्योगों पर लगे प्रतिबंध कुछ समय के लिए हटा लिए थे। क्योंकि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और विपक्ष ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने का समझौता किया था।

लेकिन जब वेनेजुएला ने इस समझौते का पालन नहीं किया, तो अमेरिका ने अप्रैल में फिर से प्रतिबंध लगा दिए। अब तेल कंपनियां वहां बिजनेस करने के लिए अमेरिकी ट्रेजरी विभाग से परमिट मांग रही हैं।

Kpler की शिपिंग रिपोर्ट और डेटा के अनुसार, वेनेजुएला से कच्चे तेल का निर्यात जून में 654,000 बैरल प्रतिदिन तक पहुंच गया, जो अप्रैल 2020 के बाद से सबसे अधिक है। अमेरिका द्वारा प्रतिबंधों के बावजूद देश में ड्रिलिंग जारी रखने के लिए कंपनियों को एक विशेष लाइसेंस देने के बाद यह वृद्धि हुई है।

रिलायंस के अलावा, भारत की सरकारी स्वामित्व वाली ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन की विदेशी निवेश शाखा ONGC विदेश लिमिटेड ने भी वेनेज़ुएला से कच्चा तेल आयात करने के लिए छूट के लिए अप्लाई किया है। (ब्लूमबर्ग के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - July 24, 2024 | 7:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement