facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

VFS Capital की 2023-24 में 1,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

Advertisement
Last Updated- March 04, 2023 | 4:57 PM IST

सूक्ष्म-वित्त संस्थान VFS Capital अपनी वृद्धि एवं विस्तार योजनाओं को गति देने के लिए अगले वित्त वर्ष में करीब 1,500 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक (MD) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कुलदीप माइती ने यह जानकारी देते हुए कहा कि चालू वित्त वर्ष में कंपनी ने करीब 800 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

माइती ने शुक्रवार शाम को एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा, “हमारा ध्यान अपनी शाखाओं का विस्तार करने और ऋण वितरण बढ़ाने पर है। इसके लिए हम वित्त वर्ष 2023-24 में करीब 1,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की तरह भारत में सूक्ष्म-वित्त संस्थानों को जमा लेने की अनुमति नहीं होने से उनके लिए वित्त का इंतजाम करना महंगा हो जाता है।

उन्होंने कहा, “ऐसी स्थिति में हमें सिर्फ बैंकों एवं गैर-बैंकिंग वित्त संस्थानों से ही वित्त मिल पाता है।” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि VFS Capital की 2023-24 में 1,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना का लघु वित्त बैंक (SFB) का लाइसेंस पाने के लिए आवेदन करने का फौरन कोई इरादा नहीं है। SFB को लोगों से पैसे लेने की छूट होती है।

Advertisement
First Published - March 4, 2023 | 4:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement