facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Vibrant Gujarat Summit: Gautam Adani ने किया ऐलान, गुजरात में अदाणी ग्रुप करेगा 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश

Advertisement

वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन (वीजीजीएस) के यहां आयोजित 10वें संस्करण में अदाणी ने कहा कि इस निवेश से एक लाख नौकरियों का सृजन होगा।

Last Updated- January 10, 2024 | 12:06 PM IST
FILE PHOTO: FILE PHOTO: FILE PHOTO: A logo of the Adani Group is seen on a commercial complex in Mumbai
FILE PHOTO: A logo of the Adani Group

उद्योगपति गौतम अदाणी ने बुधवार को गुजरात में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की घोषणा की। इसमें मुख्य रूप से एक हरित ऊर्जा पार्क का निर्माण शामिल है जो अंतरिक्ष से भी दिखाई देगा।

वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन (वीजीजीएस) के यहां आयोजित 10वें संस्करण में अदाणी ने कहा कि इस निवेश से एक लाख नौकरियों का सृजन होगा। उन्होंने कहा कि पिछले शिखर सम्मेलन में 55,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई गई थी, जिसमें से 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश समूह कर चुका है।

उन्होंने कहा, ‘‘ समूह अब कच्छ में 25 वर्ग किलोमीटर में फैला 30 गीगावॉट क्षमता वाला एक ग्रीन एनर्जी पार्क बना रहा है, जो अंतरिक्ष से भी दिखाई देगा।’’

यह भी पढ़ें : Vibrant Gujarat Summit: Paytm का बड़ा ऐलान, GIFT City में करेगा 100 करोड़ रुपये का निवेश

अदाणी ने कहा, ‘‘ 2014 के बाद से भारत ने सकल घरेलू उत्पाद में 185 प्रतिशत की वृद्धि और प्रति व्यक्ति आय में 165 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है, जो भू-राजनीतिक तथा वैश्विक महामारी संबंधी चुनौतियों को देखते हुए अद्वितीय है।’’

Advertisement
First Published - January 10, 2024 | 12:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement