facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हवाई किराये में वृद्धि की गुंजाइश: अकासा एयर के विनय दुबे

Advertisement

उन्होंने एयरलाइनों को केवल ‘लो-कोस्ट’ या ‘फुल-सर्विस’ के रूप में परिभाषित करने को भी चुनौती दी।

Last Updated- June 10, 2024 | 10:23 PM IST
DGCA again sent show cause notice to Akasa Air, strictness on delay in operation manual amendment DGCA ने Akasa Air को फिर भेजा कारण बताओ नोटिस, संचालन मैनुअल संशोधन में देरी पर सख्ती

अकासा एयर के संस्थापक एवं मुख्य कार्याधिकारी विनय दुबे ने बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि भारत में हवाई किराया दुनिया में अभी भी सबसे सस्ता बना हुआ है, जिससे भारतीय विमानन कंपनियों को इसे बढ़ाने की गुंजाइश दिख रही है, हालांकि उपभोक्ताओं के लिए इसे किफायती बनाए रखना भी जरूरी होगा।

जब उनसे पूछा गया कि क्या अकासा एयर ने इंडिगो के नक्शेकदम पर चलने की योजना बनाई है, तो उन्होंने कहा, ‘फिलहाल नहीं। क्या हमारे पास 8-10 ग्राहकों के लिए एक विशेष प्रकार की सीट होगी? नहीं।’ इंडिगो ने हाल में घोषणा की थी कि वह अपने विमानों में बिजनेस क्लास की पेशकश करेगी।

इसके अलावा, उन्होंने एयरलाइनों को केवल ‘लो-कोस्ट’ या ‘फुल-सर्विस’ के रूप में परिभाषित करने को भी चुनौती दी।

‘फुल-सर्विस’ एयरलाइन आम तौर पर एक स्थान से दूसरे स्थान तक परिवहन के अलावा कई तरह की सुविधाएं और सेवाएं भी मुहैया कराती है। इनमें उड़ान के दौरान मुफ्त भोजन और नाश्ता, बिजनेस या फर्स्ट क्लास सहित सीट विकल्पों का व्यापक विकल्प, ज्यादा लेगरूम, विमान में मनोरंजन की व्यवस्था और कभी-कभी कंबल, तकिए और टॉयलेटरी किट जैसी सुविधाएं भी शामिल हो सकती हैं।

अगस्त 2022 में अपनी पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू करने वाली अकासा एयर ने जनवरी में अमेरिकी विमान निर्माता बोइंग से 150 बी737 मैक्स विमान लेने का समझौता किया था। इसके साथ ही बोइंग को एयरलाइन से 226 मैक्स विमान आपूर्ति का ऑर्डर मिला है। 226 में से 25 विमानों की आपूर्ति बोइंग द्वारा की जा चुकी है। वित्त वर्ष 2022-23 में एयरलाइन को 19 विमान मिले, जिसके बाद 2023-24 में पांच विमान प्राप्त हुए। विमानन कंसल्टेंसी फर्म कापा इंडिया के अनुसार, अकासा एयर को 2024-25 में बोइंग से 6 विमान मिलने हैं।

उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि यदि आप दुनिया में हवाई किराये को देखें तो भारत में अभी भी यह कम है। हमारे यहां हवाई किराया बढ़ाने की काफी संभावना है, हालांकि इसे भारतीय उपभोक्ता के लिए किफायती भी बनाए रखना होगा।’

उन्होंने यह भी कहा कि अकासा एयर को भरपाई की स्थिति में पहुंचने में कुछ वक्त लगेगा।

Advertisement
First Published - June 10, 2024 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement