facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

विस्तारा सुधार करने में सक्षम: विनोद कन्नन

Advertisement

विस्तारा एयरलाइन की एयर इंडिया के साथ विलय की प्रक्रिया जारी है।

Last Updated- June 05, 2024 | 10:56 PM IST
Vistara

विस्तारा के मुख्य कार्य अधिकारी विनोद कन्नन ने बुधवार को कहा कि कंपनी सुधार करने में सक्षम है। एयरलाइन की एयर इंडिया के साथ विलय की प्रक्रिया जारी है। हाल ही में पायलट संबंधी समस्याओं के कारण उसे काफी व्यवधानों का सामना करना पड़ा था और अब परिचालन स्थिर हो रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी में ‘कापा इंडिया एविएशन समिट’ 2024 के एक सत्र में कन्नन ने कहा कि इस साल के अंत तक विलय पूरा होने की उम्मीद है। विलय की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कन्नन ने कहा कि यह विलय वृद्धि और लागत में कटौती के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत एक अद्वितीय बाजार है और यहां सामान्यतः पूर्ण सेवा परिचालकों के लिए पर्याप्त जगह है। उन्होंने कहा कि विस्तारा सुधार करने में सक्षम है। विलय के बारे में कन्नन ने कहा कि परिचालन पक्ष से इतर कर्मचारियों के लिए लोगों की नियुक्ति की प्रक्रिया महीने के अंत या अगले माह तक पूरी हो जाने की उम्मीद है।

विलय को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण से अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। टाटा और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच संयुक्त उद्यम विस्तारा ने जनवरी, 2015 में वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया था।

Advertisement
First Published - June 5, 2024 | 10:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement