facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वीजा-यात्रा संबंधी बाधाओं से विदेशी पर्यटकों की कमी: पीटर एल्बर्स

Advertisement

विदेशी पर्यटन में दूसरे देशों के लोग किसी देश में आते हैं और देशी पर्यटन में स्थानीय लोग दूसरे देशों की यात्रा करते हैं।

Last Updated- August 13, 2025 | 11:15 PM IST
Tourist

विमानन कंपनी इंडिगो के मुख्य कार्य अधिकारी पीटर एल्बर्स ने बुधवार को कहा है कि भारत को विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अपनी वीजा प्रक्रिया में सुधार और विदेशी अतिथियों के लिए यात्रा को आसान बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत में फिलहाल पड़ोसी देश थाईलैंड के मुकाबले मुट्ठी भर विदेशी पर्यटक ही आते हैं।

फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन इन इंडियन टूरिज्म ऐंड हॉस्पिटैलिटी (फेथ) द्वारा आयोजित एक पर्यटन सम्मेलन में पीटर ने कहा, ‘भारत में हमारे पास 44 यूनेस्को विरासत स्थल हैं। थाईलैंड में केवल आठ हैं। हमारे पास पहाड़, नदी, समुद्र सब हैं। हमारे पास संस्कृति, त्योहार, संगीत, विशिष्ट खानपान जैसी अनूठी चीजें हैं और फिर भी हम (भारत) कुछ ही विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर पा रहे हैं। इसलिए, मैं कहूंगा कि यहां अवसर मौजूद हैं।’

विदेशी पर्यटन में दूसरे देशों के लोग किसी देश में आते हैं और देशी पर्यटन में स्थानीय लोग दूसरे देशों की यात्रा करते हैं। पिछले साल 2024 में भारत में करीब 99.5 लाख विदेशी पर्यटक पहुंचे थे, जो एक साल पहले 2023 के मुकाबले 9.52 फीसदी अधिक है मगर 2019 में आए 1.09 करोड़ विदेशी पर्यटकों के मुकाबले कम है। इसके विपरीत, थाईलैंड में पिछले साल करीब 3.55 करोड़ विदेशी पर्यटक गए थे और यह 2023 के मुकाबले 26.3 फीसदी अधिक है।

पीटर से जब पूछा गया कि विदेशी पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए क्या किया जा सकता है तो उन्होंने कहा, ‘विदेशी पर्यटकों के लिहाज से अवसर काफी बड़े हैं। मगर आपको कुछ चीजों को व्यवस्थित करना होगा। मैंने यहां होने वाले व्यापार सम्मेलनों के बारे में सुना है। व्यापार सम्मेलन तब ही होते हैं जब अन्य चीजें भी ठीक से व्यवस्थित हों। नहीं तो, यह काम नहीं आने वाली चीजों पर भारी भरकम रकम खर्च करने जैसा है।’

Advertisement
First Published - August 13, 2025 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement