facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Vistara-Air India merger: सिंगापुर एयरलाइंस को सरकार से मिली FDI की मंजूरी, 2024 के अंत तक मर्जर पूरा होने की संभावना

Advertisement

एयर इंडिया (Air India) का मालिकाना हक टाटा ग्रुप के पास है जबकि विस्तारा टाटा ग्रुप और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच 51:49 का जॉइंट वेंचर है।

Last Updated- August 30, 2024 | 8:07 AM IST
छोटे विमानों के कुछ पायलटों को Vistara में भेजेगी Air India!, Air India will send some pilots of small aircraft to Vistara!

Vistara-Air India merger: सिंगापुर एयरलाइंस और एयर इंडिया (Air India) के बीच विस्तारा के विलय का समझौता जल्द पूरा हो जाएगा। सिंगापुर एयरलाइंस को प्रस्तावित मर्जर के हिस्से के रूप में फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्ट (FDI) के लिए सरकार से मंजूरी मिल गई है।

सरकार की तरफ से मंजूरी मिलने के साथ मर्जर के तहत सिंगापुर एयरलाइंस (Singapore Airlines) एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करेगी। इस मर्जर के इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। प्रस्तावित विलय की घोषणा नवंबर 2022 में की गई थी।

एयर इंडिया (Air India) का मालिकाना हक टाटा ग्रुप के पास है जबकि विस्तारा टाटा ग्रुप और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच 51:49 का जॉइंट वेंचर है।

सिंगापुर एयरलाइंस (एसआईए) ने शुक्रवार को रेगुलेटरी फाईलिंग में कहा कि उसे प्रस्तावित मर्जरके हिस्से के रूप में एयर इंडिया में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के लिए भारत सरकार से मंजूरी मिल गई है।

एयरलाइन ने सिंगापूर स्टॉक एक्सचेंज में फाइलिंग में कहा, “एफडीआई, एंटी-ट्रस्ट और विलय नियंत्रण के साथ-साथ अब तक प्राप्त अन्य सरकारी और रेगुलेटरी मंजूरी मिलना प्रस्तावित मर्जर के पूरा होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है।

एयरलाइन ने यह भी कहा कि विलय का पूरा होना कंपनियों के लिए लागू भारतीय कानूनों के अनुपालन पर निर्भर है, जो वर्तमान में अगले कुछ महीनों में पूरा होने की उम्मीद है। फाईलिंग के अनुसार, “इस समय, प्रस्तावित विलय का काम 2024 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।”

सिंगापुर एयरलाइंस के मुताबिक, दोनों कंपनियां मर्जर को पूरा करने के लिए लंबी रोक की तारीख बढ़ाने पर चर्चा कर रही हैं। पहले इसके 31 अक्टूबर 2024 होने की उम्मीद थी।

बता दें कि मार्च में सिंगापुर के प्रतिस्पर्धा नियामक सीसीसीएस ने प्रस्तावित सौदे को सशर्त मंजूरी दे दी। वहीं, नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने जून में इस मर्जर के प्रस्ताव को को मंजूरी दे दी थी।

Advertisement
First Published - August 30, 2024 | 8:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement