facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vistara-Air India merger: सिंगापुर एयरलाइंस Air India में करेगी 3,195 करोड़ रुपये का निवेश

Advertisement

इस विलय की वजह से सिंगापुर एयरलाइंस के पास विस्तारित एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी हो जाएगी।

Last Updated- November 10, 2024 | 5:53 PM IST
Air India

Vistara-Air India merger: सिंगापुर एयरलाइंस नवंबर में विस्तारा के विलय के बाद टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया में 3,194.5 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी। इस विलय समझौते की घोषणा 29 नवंबर, 2022 को की गई थी और यह 11 नवंबर, 2024 को पूरा होने जा रहा है।

इस विलय की वजह से सिंगापुर एयरलाइंस के पास विस्तारित एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी हो जाएगी। विस्तारा ने नौ जनवरी, 2015 को उड़ानों का परिचालन शुरू किया था। टाटा समूह के साथ स्थापित इस संयुक्त उद्यम में सिंगापुर एयरलाइंस की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

सिंगापुर एयरलाइंस (एसआईए) समूह ने शुक्रवार को कहा कि विलय के लिए उसके विचार में विस्तारा में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी और विस्तारित एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी के बदले में 2,058 करोड़ रुपये नकद शामिल हैं। विलय पूरो होने के बाद एसआईए को लगभग 1.1 अरब सिंगापुर डॉलर के गैर-नकद लेखांकन लाभ को मान्यता देने और एयर इंडिया के वित्तीय परिणामों में अपने हिस्से के लिए इक्विटी लेखांकन शुरू करने की उम्मीद है।

शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, विलय में एसआईए के लिए एक समझौता शामिल है, जो विलय के पूरा होने से पहले टाटा द्वारा पहले प्रदान की गई किसी भी फंडिंग में अपना हिस्सा देने के लिए है। इसके साथ ही 5,020 करोड़ रुपये तक की फंडिंग लागत भी है जो इसे एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी बनाए रखने की अनुमति देगी।

Also read: टायर की कीमतों में लगातार तीसरी तिमाही में बढ़ोतरी की तैयारी, कच्चे माल की बढ़ती लागत से कंपनियों पर दबाव

टाटा द्वारा एयर इंडिया को अब तक दिए गए वित्तपोषण के आधार पर “एसआईए का अतिरिक्त पूंजी निवेश 3,194.5 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। यह विलय के पूरा होने के बाद और नवंबर 2024 के भीतर नए एयर इंडिया शेयरों की सदस्यता के माध्यम से होगा।

सितंबर 2024 को समाप्त छह महीनों के लिए एयरलाइन के वित्तीय प्रदर्शन की घोषणा करते हुए जारी विज्ञप्ति के अनुसार, “भविष्य में पूंजी निवेश एयर इंडिया की जरूरतों और उपलब्ध वित्तपोषण विकल्पों के आधार पर विचार किया जाएगा।”

एयर इंडिया के साथ विस्तारा का विलय तेजी से बढ़ते भारतीय विमानन क्षेत्र में एक प्रमुख एकीकरण को रेखांकित करेगा। एसआईए ने कहा कि विलय के बाद घरेलू, अंतरराष्ट्रीय, पूर्ण-सेवा और कम लागत वाले परिचालन सहित सभी प्रमुख भारतीय हवाई यात्रा क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपस्थिति होगी।

Advertisement
First Published - November 10, 2024 | 5:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement