facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vistara के विमान और चालक दल के सदस्य 12 नवंबर को Air India में शामिल होंगे: सीईओ कैंपबेल विल्सन

Advertisement

Vistara-Air India merger: विलय के बाद सिंगापुर एयरलाइंस की इस एयरलाइन की टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

Last Updated- August 30, 2024 | 2:14 PM IST
Air India CEO Campbell Wilson

Vistara-Air India merger: एयर इंडिया के प्रमुख कैंपबेल विल्सन ने शुक्रवार को कहा कि नियामकीय मंजूरी मिलने के बाद विस्तारा के विमानों और चालक दल को एयर इंडिया में शामिल करने की तारीख 12 नवंबर तय की गई है। टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच संयुक्त उद्यम विस्तारा का एयर इंडिया में विलय हो रहा है।

विलय के बाद सिंगापुर एयरलाइंस की इस एयरलाइन की टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। सरकार ने विलय के हिस्से के रूप में सिंगापुर एयरलाइंस द्वारा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को मंजूरी दे दी है। विल्सन ने शुक्रवार को कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा कि वे अब लंबी तथा जटिल विलय प्रक्रिया के अंतिम चरण में हैं। विलय की घोषणा नवंबर 2022 में की गई थी।

विल्सन ने कहा कि 12 नवंबर या उसके बाद विस्तारा की उड़ानों के लिए उड़ान संख्या एयर इंडिया की संख्या में बदल जाएगी। हालांकि, करीब सभी मामलों में विमान, समय सारणी तथा परिचालन चालक दल 2025 की शुरुआत तक अपरिवर्तित रहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘12 नवंबर के बाद के लिए विस्तारा की उड़ानों में पहले से बुकिंग करा चुके सभी ग्राहकों की बुकिंग एयर इंडिया की उड़ान संख्या में परिवर्तित हो जाएगी। यह सितंबर में चरणबद्ध तरीके से होगा और ऐसा होने पर ग्राहकों को व्यक्तिगत रूप से सूचित किया जाएगा।’’

Also read: Vistara 11 नवंबर को आखिरी बार भरेगी उड़ान, इस दिन से बंद होने जा रही एयरलाइन की बुकिंग

विल्सन ने कहा कि अब विनियामक मंजूरी मिलने के बाद विस्तारा एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट से एयर इंडिया में विमान तथा चालक दल को स्थानांतरण करने की तारीख 12 नवंबर निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा, ‘‘अब जबकि हम इस लंबी तथा जटिल प्रक्रिया के अंतिम चरण में हैं, तो आइए हम अपनी एकाग्रता तथा प्रयास कायम रखें ताकि हमारे सामूहिक ग्राहक तथा सहकर्मियों के लिए यह बदलाव बेहद सहज हो।’’

एयर इंडिया ने एक अलग विज्ञप्ति में, एयरलाइन में सिंगापुर एयरलाइंस द्वारा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी का स्वागत किया। इसमें कहा गया, ‘‘यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो विस्तारा तथा एयर इंडिया के बीच विलय प्रक्रिया और एयर इंडिया समूह के व्यापक बदलाव को सुगम बनाती है।’’

Advertisement
First Published - August 30, 2024 | 2:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement