facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

उड़ानें रद्द होने की वजह से Vistara ने माफी मांगी

Advertisement

Air India की दो पायलट यूनियनों ने हालात को ‘बंधुआ मजदूर’ करार देते हुए गुरुवार को Vistara के पायलटों के समर्थन में अपनी आवाज उठाई थी।

Last Updated- April 05, 2024 | 10:07 PM IST
छोटे विमानों के कुछ पायलटों को Vistara में भेजेगी Air India!, Air India will send some pilots of small aircraft to Vistara!

उड़ानों में विलंब और उन्हें रद्द किए जाने की समस्या से जूझने वाली विस्तारा ने शुक्रवार को यात्रियों से इसके लिए माफी मांगी। एयरलाइन को पायलटों में असंतोष के बीच सोमवार से बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

एयरलाइन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है, ‘हम मानते हैं कि हमारे ग्राहकों का मौजूदा अनुभव अच्छा नहीं रहा है और इसके लिए हम उनसे माफी मांगते हैं।’

एयर इंडिया की दो पायलट यूनियनों ने हालात को ‘बंधुआ मजदूर’ करार देते हुए गुरुवार को विस्तारा के पायलटों के समर्थन में अपनी आवाज उठाई थी। पायलटों ने संशोधित वेतन ढांचे को लेकर असंतोष जताया था। विस्तारा को एयर इंडिया में शामिल किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

सोमवार से विस्तारा को 150 से ज्यादा उड़ानें रद्द करने के लिए बाध्य होना पड़ा और इसका कारण कुछ पायलटों द्वारा अचानक सिक लीव लेना बताया गया था। ये पायलट ड्यूटी रोस्टर के साथ साथ नए वेतन ढांचे से असंतुष्ट होकर मार्च के अंत में सिक लीव पर चले गए थे। एयरलाइन रोजाना करीब 350 उड़ानें संचालित करती है।

Advertisement
First Published - April 5, 2024 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement