facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

पायलटों के साथ रोस्टर प्रणाली पर चर्चा करेगी Vistara : सीईओ विनोद कन्नन

Air India के साथ विलय की प्रक्रिया से गुजर रही Tata Group की एयरलाइन ने पायलटों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अस्थायी रूप से उड़ान संचालन कम कर दिया है।

Last Updated- April 07, 2024 | 3:16 PM IST
Vinod Kannan, CEO, Vistara
Vinod Kannan, Chief Executive Officer (CEO) of Vistara

चालक दल की कमी के कारण उड़ानों में भारी व्यवधान का सामना करने के बाद विस्तारा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनोद कन्नन ने कहा कि एयरलाइन पायलटों के साथ चर्चा के बाद वर्तमान रोस्टर प्रणाली की समीक्षा करेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि यात्रियों की संख्या में कोई असामान्य वृद्धि नहीं हुई है।

एयर इंडिया के साथ विलय की प्रक्रिया से गुजर रही टाटा समूह की एयरलाइन ने पायलटों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अस्थायी रूप से उड़ान संचालन कम कर दिया है। कंपनी को मई तक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।

एयरलाइन के अनुसार, पायलटों के अधिक उपयोग के साथ एक सख्त रोस्टर हालिया व्यवधानों का मुख्य कारण है। नए अनुबंध के बारे में पायलटों के एक वर्ग के बीच चिंताएं भी हैं, जिससे वेतन में संशोधन भी होगा। कन्नन ने शुक्रवार को कहा कि पायलटों के साथ बैठक के दौरान रोस्टर को लेकर कुछ चिंताएं उठाई गईं। इस दौरान पायलटों से कहा गया कि एयरलाइन इस पर गौर करेगी कि रोस्टर प्रक्रिया की समीक्षा कैसे की जा सकती है।

Also read: अगले हफ्ते खत्म हो सकता है Vistara को संकट, कंपनी के CEO ने जताई उम्मीद

एयरलाइन के लगभग 6,500 लोगों के कुल कार्यबल में करीब 1,000 पायलट हैं। उन्होंने कहा कि पायलट समूह के भीतर अलग-अलग प्रोफाइल वाले लोग होते हैं और पायलट एयरलाइन की उन्नत रोस्टर प्रणाली के जरिए विभिन्न जीवनशैली को अपना सकते हैं। जैसे, कुछ अधिक उड़ना पसंद करते हैं और कुछ अल्पविराम नहीं चाहते।

उन्होंने कहा कि एयरलाइन पायलटों की राय लेगी और जरूरी संशोधनों पर विचार करेगी। विस्तारा प्रमुख ने कहा, ”इस बारे में बातचीत होगी। जाहिर है, हमारे पास पायलटों के विभिन्न समूहों के लिए अलग-अलग रोस्टर प्रणाली नहीं हो सकती। हमें उसे अपनाना होगा, जिस पर अधिक लोग सहमत हों। हम उस पर काम कर रहे हैं।”

First Published - April 7, 2024 | 3:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट