facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vistara ने की उड़ानों में 10 फीसदी कटौती, पायलटों के असंतोष से जूझ रही कंपनी

Advertisement

1 अप्रैल से Vistara को 150 से ज्यादा उड़ानें रद्द करने को बाध्य होना पड़ा, जो कथित तौर पर पायलटों के एक समूह की तरफ से मार्च के आखिर में बीमारी की छुट्टी लिए जाने के कारण हुई।

Last Updated- April 07, 2024 | 9:52 PM IST
छोटे विमानों के कुछ पायलटों को Vistara में भेजेगी Air India!, Air India will send some pilots of small aircraft to Vistara!

विमानन कंपनी Vistara ने रविवार को ऐलान किया कि वह अप्रैल में अपनी 10 फीसदी रोजाना उड़ानें रद्द करेगी ताकि पायलटों की कमी के कारण परेशानी न हो। कंपनी मोटे तौर पर रोजाना करीब 350 उड़ानों का परिचालन करती है।

1 अप्रैल से विस्तारा को 150 से ज्यादा उड़ानें रद्द करने को बाध्य होना पड़ा, जो कथित तौर पर पायलटों के एक समूह की तरफ से मार्च के आखिर में बीमारी की छुट्टी लिए जाने के कारण हुई। यह पायलटों की तरक से रोस्टर और वेतन के नए ढांचे को लेकर असंतोष का संकेत देता है।

विमानन कंपनी के सीईओ विनोद कन्नन ने पिछले हफ्ते स्वीकार किया था कि पायलटों का काफी ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है और मार्च के आखिर में पायलटों द्वारा मार्च के आखिर में बीमारी की छुट्टी लिए जाने के कारण कंपनी को उड़ानें रद्द करनी पड़ी।

विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने रविवार को कहा, हम रोजाना करीब 25-30 उड़ानें जोड़कर अपना परिचालन पहले की स्थिति में लाने की कोशिश कर रहे हैं, जो हमारी परिचालन क्षमता का करीब 10 फीसदी है। यह हमें विमान परिचालन के उसी स्तर पर ले जाएगा, जो फरवरी 2024 के आखिर में था और रोस्टर को लेकर जरूरी
सुदृढ़ता लाएगा।

ज्यादातर उड़ानें देसी नेटवर्क पर रद्द हुई हैं और इसे समय से पहले किया गया है ताकि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो। प्रवक्ता ने कहा, इसके अलावा प्रभावित यात्रियों को यथासंभव अन्य उड़ानों में भी जगह दी गई है। जैसा कि हमने पहले कहा था, इसके साथ ही अप्रैल के लिए हर तरह के बदलाव कर दिए गए हैं और पिछले कुछ दिनों से स्थिति बेहतर होने लगी है। महीने के बाकी दिनों व आगे हमें परिचालन स्थिर होने की उम्मीद है।

पायलटों के असंतोष के बीच शुक्रवार को कंपनी ने कहा था कि 1 अप्रैल से उड़ान रद्द करने और उड़ानों में हुई देरी के लिए हम यात्रियों से क्षमा चाहते हैं।

Advertisement
First Published - April 7, 2024 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement