facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रद्द उड़ानों, विलंब की जानकारी मुहैया कराए Vistara : DGCA

Advertisement

Vistara ने सोमवार को करीब 50 उड़ानें रद्द कर दीं और मंगलवार को कम से कम 52 अन्य उड़ानों को रद्द कर दिया।

Last Updated- April 02, 2024 | 10:23 PM IST
Vistara

नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मंगलवार को विस्तारा से कहा कि वह उन उड़ानों की संख्या बताए जिनमें पायलटों की कमी के कारण देरी हुई है और जिन्हें रद्द किया गया है। एयरलाइन ने सोमवार को करीब 50 उड़ानें रद्द कर दीं और मंगलवार को कम से कम 52 अन्य उड़ानों को रद्द कर दिया।

सूत्रों के अनुसार इसका कारण मुख्य रुप से एयर इंडिया में विस्तारा के विलय के कारण नए वेतन ढांचे के विरोध में पायलटों का बीमार पड़ना है। विस्तारा आमतौर पर रोजाना करीब 350 उड़ानें संचालित करती है।

डीजीसीए ने मंगलवार को कहा, ‘चालक दल की अनुपलब्धता समेत वि​भिन्न कारणों से विस्तारा की उड़ानों में बाधाओं को देखते हुए डीजीसीए ने एयरलाइन को रद्द और विलंब वाली उड़ानों के बारे में रोजाना जानकारी देने को कहा है।’

नियामक ने कहा कि एयरलाइन को विशेष नियमों सीएआर का ध्यान रखना चाहिए। सीएआर के तहत वे सुविधाएं आती हैं जो यात्रियों को दी जानी जरूरी हैं लेकिन उड़ानों के रद्द होने या विलंब से या बोर्डिंग से इनकार करने से ये सुविधाएं प्रभावित हुई हैं। उसने कहा कि प्रभावित यात्रियों को अग्रिम सूचना, रिफंड का विकल्प, यदि लागू हो तो मुआवजा दिया जाना चाहिए।

नियामक ने कहा, ‘डीजीसीए के अ​धिकारी सीएआर का अनुपालन सुनि​श्चित कराने और यात्रियों को सुविधाओं का ध्यान में रखते हुए हालात पर नजर बनाए हुए है।’
नागरिक विमानन मंत्रालय (एमओसीए) ने भी मंगलवार की सुबह इस मामले पर चिंता जताई। मंत्रालय ने कहा, ‘मंत्रालय विस्तारा की रद्द् उड़ानों के मामले पर नजर रख रहा है। हालांकि उड़ानों का प्रबंधन स्वयं विमानन कंपनी कर रही है।

Advertisement
First Published - April 2, 2024 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement