facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vistara को 2-3 दिन में उड़ान सामान्य होने के आसार

Advertisement

बुधवार को, एयरलाइन ने करीब 25 उड़ानें रद्द कीं। वह रोजाना करीब 350 उड़ानें संचालित करती है।

Last Updated- April 03, 2024 | 11:18 PM IST
Vistara

विस्तारा के मुख्य कार्याधिकारी विनोद कन्नन ने बुधवार को कहा कि चालकों की व्यस्तता, कुछ चालकों के मार्च के अंत में अवकाश पर चले जाने की वजह से पिछले कुछ दिनों के दौरान उड़ानों को रद्द किए जाने की समस्या पैदा हुई।

सूत्रों के अनुसार, उन्होंने एयर इंडिया में विस्तारा के मौजूदा विलय की वजह से नए वेतन ढांचे को स्वीकार करने के लिए चालकों को धन्यवाद दिया। कन्नन ने चालकों को मौजूदा एयरलाइन में वृद्धि और आय संभावना के कई अवसरों के बारे में आश्वस्त किया और उन्हें चिंता नहीं करने को कहा।

उन्होंने बताया कि उड़ान शिड्यूल अगले 2-3 दिनों में सामान्य होने की संभावना है। सोमवार और मंगलवार को, विस्तारा को 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द करने को बाध्य होना पड़ा, जिसका कारण चालकों द्वारा मार्च के अंत में अचानक सिक लीव पर जाना बताया गया। माना जा रहा है कि चालक नए वेतन ढांचे को लेकर असंतोष जताने के लिए अवकाश पर चले गए।

बुधवार को, एयरलाइन ने करीब 25 उड़ानें रद्द कीं। वह रोजाना करीब 350 उड़ानें संचालित करती है। सूत्रों के अनुसार, कन्नन ने कहा कि चालकों का कार्य फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशंस (एफडीटीएल) नियमों की तय सीमा में रहते हुए भी काफी ज्यादा हो गया था। कुछ खास श्रेणी के चालक मार्च के अंत में सिक लीव पर चले गए थे, क्योंकि वित्त वर्ष समाप्त हो रहा था और वे अपनी बची हुई छुट्टियां निपटाना चाहते थे।

इन कारकों की वजह से फ्लाइट शिड्यूल बाधित हुआ। कन्नन ने चालकों को आश्वस्त किया है कि उनका रोस्टरिंग सिस्टम बदला जाएगा, जिससे कि उन्हें ज्यादा आराम का समय मिले और एयरलाइन के पास ज्यादा बफर स्पेस बना रहे, ताकि भविष्य में समान स्थिति में उड़ानें रद्द करने की स्थिति पैदा न हो। उन्होंने कहा कि रोस्टरिंग सिस्टम में बदलाव मई तक पूरी तरह लागू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एयरलाइन चालक इस्तेमाल का न्यूनतम स्तर बरकरार रखने के लिए सतर्कतापूर्वक अपना फ्लाइट नेटवर्क घटाएगी।

Advertisement
First Published - April 3, 2024 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement