facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air India के साथ Vistara के मर्जर की प्रक्रिया जारी, CCI से मंजूरी का इंतजार : CEO विल्सन

Advertisement

विल्सन ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस और एआईएक्स कनेक्ट (पूर्व में एयरएशिया इंडिया) के एकीकरण की प्रक्रिया भी चल रही है

Last Updated- February 27, 2023 | 2:14 PM IST
Air India

एयर इंडिया (Air India) में व्यापक संभावनाएं हैं और समूह को एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन बनाने के प्रयास जारी हैं। एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन ने सोमवार को यह बात कही।

विल्सन ने मीडिया को वर्चुअल तरीके से संबोधित करते हुए कहा कि एयर इंडिया के साथ विस्तारा (Vistara) के एकीकरण की प्रक्रिया जारी है और अब भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) से मंजूरी का इंतजार है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस और एआईएक्स कनेक्ट (पूर्व में एयरएशिया इंडिया) के एकीकरण की प्रक्रिया भी चल रही है।

उन्होंने कहा कि एयर इंडिया के पास अपार क्षमता और अभूतपूर्व अवसर हैं। समूह एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनने पर काम कर रहा है। एयर इंडिया ने 14 फरवरी को 470 विमानों के लिए ऑर्डर देने की घोषणा की। इसमें से 70 बड़े आकार के विमान हैं।

विल्सन ने कहा कि इसका वित्तपोषण विभिन्न स्रोतों से किया जाएगा। टाटा समूह ने पिछले साल जनवरी में एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था। एयर इंडिया ने एयरबस और बोइंग को 470 विमानों का ऑर्डर दिया है। इसके साथ ही उसके पास 370 और विमानों को खरीदने का विकल्प भी है।

इस बारे में विल्सन ने कहा कि 370 और विमानों को खरीदने के विकल्प के लिए कोई समयसीमा नहीं है। हम बाजार का आकलन करेंगे और उसके बाद ही इस बारे में कोई कदम उठाया जाएगा।

Advertisement
First Published - February 27, 2023 | 1:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement