facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Vistara ने हरित ईंधन के मिश्रण के साथ बोइंग ड्रीमलाइनर विमान का परिचालन किया

Last Updated- March 30, 2023 | 8:46 PM IST
Vistara
BS

विमानन सेवा देने वाली विस्तारा ने गुरुवार को कहा कि उसने अमेरिका से दिल्ली के लिए ड्रीमलाइनर विमान का परिचालन पर्यावरण अनुकूल ईंधन के मिश्रण वाले ईंधन के साथ किया है। इसके साथ वह पहली भारतीय एयरलाइन कंपनी बन गई है, जिसने लंबी दूरी की उड़ान के लिये पर्यावरण अनुकूल ईंधन का उपयोग किया।

कंपनी की विज्ञप्ति के अनुसार, विमान में 70 फीसदी परंपरागत ईंधन में 30 फीसदी पर्यावरण अनुकूल ईंधन मिलाने के साथ विस्तारा करीब 1,50,000 पौंड (करीब 68,040 किलो) कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में सफल रही है। इसमें कहा गया है, ‘विस्तारा के नवीनतम जीईएनएक्स- संचालित बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान ने अमेरिका में साउथ कैरोलिना के चार्ल्सटन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिये उड़ान भरी…।’

इसमें परिचालन के लिये परंपरागत ईंधन के साथ हरित ईंधन का मिश्रण किया गया था। इसके साथ, विस्तारा पहली घरेलू विमानन कंपनी बन गई है, जिसने लंबी दूरी की उड़ान सेवा के लिये परंपरागत ईंधन में पर्यावरण अनुकूल ईंधन का मिश्रण किया।

First Published - March 30, 2023 | 8:46 PM IST

संबंधित पोस्ट