facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vistara 11 नवंबर को आखिरी बार भरेगी उड़ान, इस दिन से बंद होने जा रही एयरलाइन की बुकिंग

Advertisement

Vistara-Air India merger: विस्तारा, टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस का संयुक्त उद्यम है। एयर इंडिया का स्वामित्व टाटा समूह के पास है।

Last Updated- August 30, 2024 | 1:15 PM IST
Vistara

Vistara-Air India merger: विमानन कंपनी विस्तारा अपने ब्रांड के तहत 11 नवंबर को अंतिम उड़ान का परिचालन करेगी। एयर इंडिया 12 नवंबर 2024 से परिचालन संभालेगी। सरकार ने एयर इंडिया-विस्तारा विलय के हिस्से के रूप में सिंगापुर एयरलाइंस द्वारा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को अपनी मंजूरी दे दी है। विस्तारा, टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस का संयुक्त उद्यम है। एयर इंडिया का स्वामित्व टाटा समूह के पास है।

विस्तारा की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘तीन सितंबर 2024 से ग्राहक 12 नवंबर 2024 या उसके बाद की यात्रा के लिए विस्तारा की उड़ान की बुकिंग नहीं कर पाएंगे।’’ इसके बाद, विस्तारा विमानों का परिचालन एयर इंडिया द्वारा किया जाएगा और इन विमानों द्वारा संचालित मार्गों के लिए बुकिंग एयर इंडिया की वेबसाइट पर पुनः निर्देशित की जाएगी।

विज्ञप्ति में कहा, ‘‘विस्तारा 11 नवंबर 2024 तक के लिए सामान्य रूप से बुकिंग लेना और उड़ानें संचालित करना जारी रखेगी।’’ विस्तारा के एयर इंडिया के साथ प्रस्तावित विलय की घोषणा नवंबर 2022 में की गई थी। इस विलय के बाद सिंगापुर एयरलाइंस की एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

Also read: Vistara-Air India merger: सिंगापुर एयरलाइंस को सरकार से मिली FDI की मंजूरी, 2024 के अंत तक मर्जर पूरा होने की संभावना

विस्तारा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनोद कन्नन ने कहा कि इस विलय का मकसद यात्रियों को अधिक विकल्प मुहैया करना है, जिसमें बड़ा बेड़ा तथा व्यापक नेटवर्क शामिल है। साथ ही इससे समग्र यात्रा अनुभव बेहतर बनेगा।

एयर इंडिया के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक कैम्पबेल विल्सन ने कहा, ‘‘एयर इंडिया और विस्तारा के ‘क्रॉस-फंक्शनल’ दल कई महीनों से एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि विमान, उड़ान चालक दल और अन्य (ग्राउंड) सहकर्मियों और सबसे महत्वपूर्ण रूप से हमारे मूल्यवान ग्राहकों का नए एयर इंडिया में स्थानांतरण यथासंभव सहज हो सके।’’

एयर इंडिया ने एक अलग विज्ञप्ति में, एयरलाइन में सिंगापुर एयरलाइंस द्वारा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी का स्वागत किया। इसमें कहा गया, ‘‘यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो विस्तारा तथा एयर इंडिया के बीच विलय प्रक्रिया और एयर इंडिया समूह के व्यापक बदलाव को सुगम बनाती है।’’

Advertisement
First Published - August 30, 2024 | 12:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement