facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Vistara इस साल बेड़े में 10 विमान शामिल करेगी, 1,000 लोगों की होगी भर्ती

Last Updated- June 08, 2023 | 3:02 PM IST
Vistara

विस्तार चालू वित्त वर्ष में अपने बेड़े में कुल 10 विमान जोड़ने की लिए तैयार है। इस दौरान कंपनी की योजना 1,000 से अधिक लोगों को भर्ती करने की भी है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि, कंपनी ने अमेरिका उड़ान की योजना फिलहाल टाल दी है। इस समय एयरलाइन कंपनी विस्तार के बेड़े में 61 विमान हैं और उसके कर्मचारियों की संख्या 5,200 से अधिक है।

कंपनी का एयर इंडिया के साथ विलय प्रस्तावित है। विस्तार के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनोद कन्नन ने इस सप्ताह हुई बातचीत के दौरान कहा कि गो फर्स्ट का परिचालन बंद होने के बाद नियुक्ति के लिए प्रतिभाशाली पायलट और चालक दल के सदस्य मौजूद हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘एयर इंडिया और इंडिगो की तरह, हमने भी उन्हें भर्ती किया। हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि हम सही संख्या में सही लोगों को भर्ती करें। हम एक सामान्य प्रक्रिया से गुजर रहे हैं, जैसा कि कोई भी एयरलाइन करेगी। हम प्रतिभाशाली लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।’’

एयरलाइन ने गो फर्स्ट के करीब 50 पायलटों को भर्ती किया है। विस्तार की भर्ती योजनाओं के बारे में बताते हुए कन्नन ने कहा कि एयरलाइन अपने बेड़े में कुल 10 विमान जोड़ेगी और इस वित्त वर्ष में उसे लगभग 1,000 कर्मचारियों की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस के संयुक्त उपक्रम विस्तार के बेड़े में 61 विमान हैं और सभी उड़ान भर रहे हैं।

First Published - June 8, 2023 | 3:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट